गोहर की रेफल पंचायत की 102 वर्षीय भदरी देवी ने डाला वोट।
- फोटो : अमर उजाला
मंडी जिले के 11 शतकवीरों ने परिवार के साथ मतदान किया। सुंदरनगर के भनबाड़ में 107 साल की मालती देवी ने परिवार के साथ पहुंचकर वोट डाला। बलद्वाड़ा पंचायत के गांव हरलयाण के 106 वर्षीय राम दास ने वोट डाला। जोगिंद्रनगर की 105 वर्षीय राधिका देवी सबसे पहले मतदान करने पहुंचीं। सरकाघाट के फतेहपुर रेड़ू की 104 वर्षीय नुगदू देवी और स्यांह के 104 साल के डाहलू राम ने परिजनों के सहारे पहुंचकर मतदान किया। सरकाघाट की ही 102 वर्षीय बिमला देवी और गोहर की रेफल पंचायत की 102 वर्षीय भदरी देवी ने मतदान कर कहा, बहुत अच्छा लगा। बलद्वाड़ा की 101 वर्ष की महंती देवी, शुकरू देवी (101) और 100 साल के ओमा शाह निवासी रेफल अपनी पोतियों के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। चौंतड़ा की 100 साल की सवारी देवी ने भी मतदान के बाद काफी जोश दिखाया।