फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: लाहौल-स्पीति सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, देखिए शानदार तस्वीरें

Mon, 26 Oct 2020 11:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में मौसम ने करवट ली है। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। रविवार रात को रोहतांग दर्रा, बारालाचा व कुंजुम दर्रा में करीब पांच सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कोकसर और सिस्सू में हल्की बर्फबारी के साथ ओले भी गिरे। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से समूचा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया है। हालांकि सोमवार को लाहौल-स्पीति व कुल्लू में हल्के बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू जिले में तीन माह से बारिश नहीं हुई है। जिससे शुष्क ठंड बढ़ गई है। साथ ही किसान बागवान भी अपने खेतों का रूख नहीं कर पा रहे हैं। रबी की फसल की बिजाई भी बिना बारिश से रूकी पड़ी है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में 0.9 डिग्री जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 10.6, सुंदरनगर 10.3, भुंतर 8.7, कल्पा 3.6, धर्मशाला 11.8, ऊना 11.6, नाहन 19.5, केलांग 0.9, पालमपुर 10.5, सोलन 8.5, मनाली 5.2, कांगड़ा 12.2, मंडी 10.0, बिलासपुर 11.5, हमीरपुर 11.3, चंबा 10.0, डलहौजी 9.6 और कुफरी 9.8  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शिमला का अधिकतम तापमान  शिमला 20.7, सुंदरनगर 28.3, भुंतर 27.2, कल्पा 18.0, धर्मशाला 22.2, ऊना 33.7, नाहन 28.5, सोलन 29.5, कांगड़ा 29.5,  बिलासपुर 31.0, हमीरपुर 30.8, चंबा 26.9, डलहौजी 13.7 और केलांग 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें