नेशनल हाइवे 5 पर रविवार दोपहर स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार और शोघी के रहने वाले एक व्यक्ति की गाड़ी के बीच टक्कर हो गई। घटना तारादेवी से दो सौ मीटर की दूरी पर हुई।
विज्ञापन
2 of 5
गनीमत रही कि दोनों गाड़ियों में सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोटें नहीं आईं। रविवार दोपहर करीब सवा तीन बजे स्वास्थ्य मंत्री तारादेवी मंदिर में जा रहे थे। उनकी गाड़ी तारादेवी से कुछ ही दूर निकली थी। इस दौरान उनकी गाड़ी की सामने से आ रही एक निजी गाड़ी से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके बाद मंत्री दूसरी गाड़ी में मंदिर के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के मुताबिक मंत्री का चालक तेज गति से ओवरटेक कर रहा था।
4 of 5
इस कारण ये टक्कर हुई। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई, लेकिन इससे पहले ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया। एसपी शिमला ओमापति जम्वाल ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दोनों गाड़ियों में सवार किसी को भी चोटें नहीं आई है।
नहीं आई हैं चोट : विपिन
स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि वे तारादेवी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। तारादेवी से शोघी मार्ग पर गाड़ियों के बीच हल्की टक्कर हो गई। घटना में किसी भी चोट नहीं आई है।