हिमाचल दिवस के अवसर पर आज शिमला में रिज मैदान पर राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पहली बार यहां मलखंभ का प्रदर्शन किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मलखंभ का प्रदर्शन गुरुकुल कुरुक्षेत्र के लगभग 50 विद्यार्थियों ने किया। विद्यार्थियों के करतब देख कार्यक्रम में मौजूद सब लोग हैरान रह गए। बता दें कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत इस गुरुकुल के संरक्षक भी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की 71वीं वर्षगांठ पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने की। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान से हुई। इसके बाद राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण के बाद प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस के अलावा विभिन्न बटालियनों की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद राज्यपाल ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया। संबोधन के बाद कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।