टीम इंडिया
ये बात अब हर कोई जान गया है कि विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन 15 अप्रैल (सोमवार) को होना है। हालांकि आईसीसी के मुताबिक टीमों को अपना-अपना स्क्वॉड चुनने के लिए 23 अप्रैल की तारीख दी गई है, लेकिन बीसीसीआई 8 दिन पहले टीम चुनकर चुने हुए खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तैयार करना चाहती है।