फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल दिवस: मलखंभ देख हर कोई दंग, संस्कृति के भी बिखरे रंग

Mon, 15 Apr 2019 07:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार को 72वां राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम मनाया गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्रों का मलखंभ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचली संस्कृति के विभिन्न रंग देखने को मिले।राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने परेड की सलामी भी ली।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शिमला में पहली बार हिमाचल दिवस पर मलखंभ का प्रदर्शन किया गया। गुरुकुल के 47 छात्रों ने 4 कोचों के साथ मलखंभ और योग का प्रदर्शन किया। छात्रों ने मलखंभ पर शीर्ष आसन, चक्र आसन, मयूर आसन सहित अन्य आसनों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल आचार्य देवव्रत इस गुरुकुल के संरक्षक भी हैं। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान से हुई। इसके बाद राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस, होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड और पुलिस बैंड की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद राज्यपाल ने कहा कि देश के सभी पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक विकास हुआ है। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति पर राज्यपाल ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए योग और खेलों को अपने जीवन में शामिल करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक एसआर मरड़ी, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी, सचिव जीएडी डॉ. आरएन बत्ता, राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर, सलाहकार प्रोफेसर शशिकांत शर्मा, ओएसडी डॉ. राजेंद्र सिंह, उपायुक्त शिमला राजेशवर गोयल, पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
गुरुकुल कुरुक्षेत्र की मलखंभ टीम के सबसे छोटे सदस्य नौ वर्षीय केशव ने बताया कि एक साल से वह रोजाना दो घंटे मलखंभ और योग का अभ्यास कर रहे हैं। गुरुकुल में केशव पांचवीं के छात्र हैं। केशव ने बताया कि गुरुकुल में वह पढ़ाई भी करते हैं और आचार्य से मलखंभ और योग भी सीखते हैं। मलखंभ टीम के सदस्य उत्तम आर्य ने एक मिनट में 60 बैक फ्लिप करने का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
अनमोल आर्य और सूर्या आर्य को माथे पर दूध के दो-दो गिलास टिका कर योगासन करने में महारथ हासिल है। कोच दिनेश कुमार ने बताया कि गुरुकुल के भीतर ही 280 एकड़ में आर्गेनिक अन्न पैदा होता है, गुरुकुल में पाली गई गायों का दूध और सात्विक भोजन छात्रों को दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें