मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
हमने एक माह में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए : सुक्खू
अपने एक महीने के कार्यकाल को कैसे देखते हैं? इस पर सुक्खू बोल, हमने एक माह में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। जो लोग हिमाचल सदन और हिमाचल भवन जाते हैं, तो वे वहां ठहरने के 1000 रुपये देते थे और विधायक 300 रुपये देते थे, इसे आम आदमी के बराबर किया। असहाय बच्चों और लोगों के लिए सुखाश्रय योजना शुरू की। पुलिस भर्ती की तरह पेपर लीक हो रहे थे। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड को निलंबित किया गया। इसे सस्पेंड करने के कई दबाव थे। फिर भी युवाओं के हित में निर्णय लिए गए हैं। चुनावी लाभ लेने के लिए पिछली सरकार ने 900 शिक्षण संस्थान खोले। कई डिनोटिफाई किए और इनकी समीक्षा हो रही है।