स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
स्कूलों में भरे जाएंगे पद
सिरमौर जिले की प्राथमिक पाठशाला किरोग, धारवा, ढाब पिपली, पुरुवाला-द्वितीय और डंडा-काला अंब, मंडी जिले की प्राथमिक पाठशाला गाटू और गलू को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के रूप में स्तरोन्नत करने तथा इनमें विभिन्न श्रेणियों के लगभग 130 पदों के सृजन और भरने का निर्णय लिया। बैठक में कांगड़ा जिला के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजकीय उच्च पाठशाला कमनाला, दानी और खज्जियां, शिमला जिला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र की राजकीय उच्च पाठशाला टोडसा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने और कांगड़ा जिला के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय माध्यमिक पाठशाला बडूही खास, खील, बागनी, थोरा भल्लों, माओं और थोरा को स्तरोन्नत करने और सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र की राजकीय माध्यमिक पाठशाला दतयार और नेरी कलां को राजकीय उच्च पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने के साथ विभिन्न श्रेणियों के 88 पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।
बैठक में चंबा जिला की राजकीय माध्यमिक पाठशाला मिंधल और सकरेरा को राजकीय उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने के साथ ही आवश्यक पदों के सृजन और भरने का निर्णय लिया गया। कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के घरोह में नया आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के साथ ही आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।