1. हिमाचल की वीरभद्र सरकार की बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। हिमाचल में सात नए उद्योगों की स्थापना और 11 इकाइयों के विस्तार को मंजूरी दी गई है। साथ्ा ही सरकार ने विभिन्न विभागों में खाली पड़े 3000 पदों को भरने को मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश के हजारों युवाओं को नौकरी पाने का मौका मिलेगा। ये पद जल्द ही भरे जाएंगे। इनमें पार्ट टाइम वर्कर, दैनिक भोगी, अनुबंध कर्मचारियों के पद भरे जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
एक क्लिक में पढ़िए हिमाचल कैबिनेट के 25 बड़े फैसले
2 of 10
2. कैबिनेट ने विभिन्न विभागों के उन अनुबंध कर्मचारियों को भी रेग्यूलर कर दिया है जिन्होंने 31 मार्च 2015 को पांच साल का सेवाकाल पूरा कर लिया है। इससे हिमाचल के हजारों कर्मचारियों को फायदा होगा। जल्द ही उन्हें नियमित होने के पत्र भी मिल जाएंगे।
विज्ञापन
एक क्लिक में पढ़िए हिमाचल कैबिनेट के 25 बड़े फैसले
3 of 10
3. सरकार ने महिला कर्मचारियों की मांग को भी पूरा कर दिया है। कैबिनेट ने मेटरनिटी लीव को 112 दिनों से बढ़ाकर 136 दिनों का करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
एक क्लिक में पढ़िए हिमाचल कैबिनेट के 25 बड़े फैसले
4 of 10
4.सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि वे दैनिक भोगी कर्मचारी जिन्होंने 31 मार्च को लगातार सात साल का सेवाकाल पूरा कर लिया है, उन्हें भी नियमित किया जाएगा। 5. वे पार्ट टाइम वर्कर जिन्होंने 31 मार्च को आठ साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है, उन्हें दैनिक भोगी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
एक क्लिक में पढ़िए हिमाचल कैबिनेट के 25 बड़े फैसले
5 of 10
6. कैबिनेट ने प्रदेश के हर पटवार सर्कल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कुल 2288 पद भरने को भी मंजूरी दे दी है। 7. सरकार ने धर्मशाला मैक्लोडगंज रोपवे प्रोजेक्ट को पर्यटन विभाग के तहत शुरू करवाने को भी अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
एक क्लिक में पढ़िए हिमाचल कैबिनेट के 25 बड़े फैसले
6 of 10
8. चंबा के पांगी वैली स्थित देवी मिंधल माता मंदिर को भी सरकार ने अपने अधीन लेने का फैसला लिया है। 9. कुल्लू अस्पताल में बेड क्षमता 200 से 300 करने का फैसला लिया गया है। 10. पालमपुर सिविल अस्पताल को भी 100 से 150 बेड का किया जाएगा। 11. कांगड़ा रोपड़ी हेल्थ सेंटर को अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन
एक क्लिक में पढ़िए हिमाचल कैबिनेट के 25 बड़े फैसले
7 of 10
12. मंडी के कमांद में प्राइमरी हेल्थ सेंटर खोला जाएगा। 13. किन्नौर के पूह स्थित लबरंग में हेल्थ सब सेंटर खोला जाएगा। 14. हमीरपुर की सब तहसील धटवाल को तहसील का दर्जा दिया जाएगा। सीएम ने पिछले साल इस क्षेत्र का दौरा कर इसकी घोषणा भी की थी। 15. सरकार ने चामुंडा होली और तीसा किलाड़ टनल प्रोजेक्ट की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का भी फैसला लिया है।
एक क्लिक में पढ़िए हिमाचल कैबिनेट के 25 बड़े फैसले
8 of 10
16. प्रदेश के 11 जिलों में जेबीटी टीचर्स का युक्तिकरण किया जाएगा। बिलासपुर जिले में ये प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। 17. धर्मपुर के बहरी प्राइमरी स्कूल को पीपीपी मोड के तहत मॉडल स्कूल बनाया जाएगा। 18. कैबिनेट ने ऊना के टाहलीवाल में आईपीएच के नए सब डिवीजन खोलने का भी फैसला लिया है।
एक क्लिक में पढ़िए हिमाचल कैबिनेट के 25 बड़े फैसले
9 of 10
19. कैबिनेट ने एमसी शिमला समेत जेई सिविल के 135 पदों को अनुबंध आधार पर भरने को भी मंजूरी दी। 20. इसके अलावा पीडब्ल्यूडी में 10 पद जेई मेकेनिकल, 10 पद जेई इलेक्ट्रिकल के भी भरे जाएंगे। ये एचपीएसएसएसबी द्वारा भरे जाएंगे।
एक क्लिक में पढ़िए हिमाचल कैबिनेट के 25 बड़े फैसले
10 of 10
21. कांगड़ा के डाडासिबा और टाकीपुर कॉलेज में 18 नए पदों पर भर्ती की जाएगी। 22. पीडब्ल्यूडी में क्लर्कों के 60 पद भरे जाएंगे। 23. तकनीकी सस्थानों में 70 खाली पदों को भरने की भी स्वीकृति मिली है। 24. चंबा, हमीरपुर, नाहन में खुलने वाले मेडिकल कॉलेज में एमसीआई के तहत पद भरने को भी अनुमति दी गई। 25. धर्मशाला में स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित किया जाएगा। इसे प्रदेश फोरेस्ट इको सिस्टम क्लाइमेट प्रूफिंग प्रोजेक्ट के तहत बनाया जाएगा।