मंडी से दोबारा टिकट मिलने पर सांसद रामस्वरूप शर्मा ने अपने ईष्ट देवता, राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो मुझ पर जो विश्वास दिखाया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। मंडी की सीट जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत किया जाएगा।