पेंशन
- फोटो : अमर उजाला
इनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन वाली 10,500, मानदेय प्राप्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका और आशा वर्कर 46,000, सरकारी कर्मचारी 2,25,000, सरकारी सेवा की पेंशनर 1,90,000, भूतपूर्व सैनिक 1,19,000, सैनिक विधवाएं 36,000, केंद्र सरकार के अंतर्गत विभिन्न सेवाओं जैसे रेलवे, सेना, अर्धसैनिक बलों और सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत व पेंशनभोगी हिमाचली 1,00,000 और प्रदेश में आयकरदाता महिलाओं की संख्या 78,000 है। शांडिल ने कहा कि परिवार की प्रगति व उत्थान में महिलाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त करने व उनके योगदान को उचित सम्मान देने के लिए प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री नारी सम्मान योेजना लागू होगी।