फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दो दिन भारी बर्फबारी की चेतावनी, 169 सड़कें अभी भी बंद

Sat, 02 Mar 2019 10:35 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल में मौसम फिर करवट बदल रहा है। दो दिन हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इससे लोगों की दुश्वारियां फिर से बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
 शनिवार और रविवार को सूबे के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। चार मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।पांच से सात मार्च तक मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

4 of 7
बीते दिनों हुई बारिश-बर्फबारी और जगह-जगह भूस्खलन से शुक्रवार शाम तक प्रदेश में 169 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। पहाड़ दरकने से चट्टानें गिरने से 14 घंटे औट-लुहरी नेशनल हाईवे बंद रहा। सैकड़ों यात्रियों को वाहनों में ही रात गुजारनी पड़ी। 
विज्ञापन

5 of 7
शाम करीब आठ बजे बाधित मार्ग को विभाग ने शुक्रवार 11 बजे के आसपास बहाल किया। चंबा-पठानकोट मार्ग पर परेल के समीप पहाड़ी से मलबा गिरने से यातायात ठप रहा। चंबा-साहो मार्ग पर भी मच्छराली के समीप सुबह के वक्त भूस्खलन हुआ। चंबा-पनेला मार्ग पर भी ककियां जीरो प्वाइंट में भूस्खलन जारी रहा। 
विज्ञापन

6 of 7
उधर, शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 13.6, ऊना में 24.8, नाहन में 19.2, सोलन में 18.6, कांगड़ा-हमीरपुर में 21.2, बिलासपुर में 21.8, चंबा में 17.8, धर्मशाला में 16.8, डलहौजी में 6.5, कल्पा में 4.2 और केलांग में 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्षेत्र                    न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                    -11.2
कल्पा                    -4.6
मनाली                    -3.8
कुफरी                    -2.6
डलहौजी                -0.5
शिमला                    1.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें