फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला, मनाली, डलहौजी और चायल बर्फ से लकदक, 300 सड़कें बंद, प्रदेश में कड़ाके की ठंड

Mon, 14 Jan 2019 09:36 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली/डलहौजी/धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 15
लोहड़ी पर हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित शिमला, मनाली, डलहौजी और चायल बर्फ से लकदक हो गए। रोहतांग में 90 सेंटीमीटर तक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई जबकि कुल्लू, लाहौल, चंबा में अलर्ट कर दिया है। राज्य के चार नेशनल हाईवे, तीन सौ छोटी-बड़ी सड़कें बंद हैं। 
विज्ञापन

2 of 15
कड़ाके की ठंड में प्रदेश का अपर शिमला, लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा, मंडी के कई इलाके कट गए हैं। शिमला-रामपुर, मनाली-केलांग-लेह, आनी-कुल्लू, चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 15
एनएच -70 जालंधर-मंडी बाया सरकाघाट धर्मपुर कोटली पर हुक्कल के पास पहाड़ी दरकने से बाधित हो गया। छह घंटों तक यातायात बंद रहा। मार्ग सुबह 8 बजे तक बहाल हो पाया।  भरमौर उपमंडल, तीसा उपमंडल में 63 के करीब ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं।

4 of 15
पर्यटन नगरी मनाली में सर्दी का सबसे बड़ा हिमपात हुआ है। शनिवार रात को हुई बर्फबारी से कुल्लू और लाहौल घाटी बर्फ से सफेद हो गई है। मनाली में 20 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन

5 of 15
पर्यटक झूम उठे और कारोबारी गदगद हैं। रोहतांग दर्रा में 90 सेंटमीटर, सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रा में 40-40 सेंटीमीटर बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लाहौल में 15 से 20 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने की सूचना है। बर्फबारी से जिला के विभिन्न रूटों में पांच बसों के साथ करीब 60 मार्ग अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन

6 of 15
कुल्लू-मनाली रोड राइट बैंक से क्लाथ और वामतट से नग्गर तक बंद है। मनाली में करीब दस घंटे तक बिजली बंद रही। बर्फबारी से जिला में पानी की कई पेयजल योजनाएं ठप हैं। जनजातीय जिला किन्नौर में 15 से 30 सेंटीमीटर बर्फ पड़ी है। किन्नौर जिले के 50 से अधिक ग्रामीण रूट प्रभावित हैं।
विज्ञापन

7 of 15
रामपुर से रोहडू मार्ग पर यातायात ठप है। कुल्लू से आनी और निरमंड तहसील का संपर्क कट गया है। जलोड़ी दर्रे में यातायात प्रभावित हुआ है। इसके अलावा जिला किन्नौर के कई ग्रामीण इलाकों में शनिवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित है। शीतलहर की चपेट में आए जिला किन्नौर के लोगों को काफी कठिनाइयां झेलनी पड़ रही हैं। 

8 of 15
डलहौजी, पर्यटन स्थल खज्जियार, जोत, भरमौर, किहार, सलूणी और तीसा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चार इंच से एक फुट तक हिमपात हुआ। जिला के करीब दो दर्जन मार्ग बंद हैं।

9 of 15
भरमौर में छह इंच, जुम्हार में नौ इंच, तीसा क्षेत्र में चार से छह इंच, जोत में एक फुट, पांगी में डेढ़ फुट तक हिमपात हुआ है। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बताया कि संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।

10 of 15
लोग बारिश और बर्फबारी के दौरान घरों से ना निकलें। मंडी के सराज और नाचन में बर्फबारी से घाटी का संपर्क कट गया है। कमरुनाग, शिकारी देवी, पराशर और आसपास की पहाड़ियों में एक फुट तक बर्फबारी हुई है।

11 of 15
10 मार्ग बंद, पेयजल पाइपें जाम हैं। थुनाग और आसपास 18 घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित है। दो स्थानों पर  एचआरटीसी की बसें फंसी हैं। जिला कुल्लू में 60 से अधिक बस रूट बंद हैं।  एचआरटसी की पांच बसें फंसी हैं।

12 of 15
कांगड़ा की दुर्गम घाटी बरोट और मुल्थान में बर्फबारी होने से आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देर रात को 3 से 30 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात घाटी में हुआ है। रविवार को भी रुक-रुक कर हिमपात होता रहा। जिला सिरमौर के ऊंचे इलाकों में शनिवार को अचानक हिमपात हुआ। इसके बाद मौसम सुहावना हो गया है।

13 of 15
बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बर्फबारी के कारण हरिपुरधार-नाहन सड़क मार्ग करीब नौ घंटे के लिए बंद रहा। बर्फ होने के कारण पर्यटकों के पांच वाहन फिसलकर आपस में टकरा गए। होटलों में कमरे नहीं मिलने के कारण लगभग 300 से अधिक पर्यटकों ने भंगाणी मंदिर के समीप पार्किंग स्थल पर गाड़ियों में बैठकर रात गुजारी। ताजा बारिश मटर, गोभी, गेहूं व अन्य फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। वहीं अब बागवान भी प्लम, खुमानी, सेब, आडू सहित अन्य फलदार पौधों की रोपाई का कार्य भी कर सकते हैं।

14 of 15
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की रात शिमला 3.5 सेंटीमीटर, कल्पा 8.0 सेंमी, केलंग 9.0, मनाली 23.0, डलहौजी 30.0, कुफरी8.0, चायल और सलूनी 2.5 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। विभाग के अनुसार सुंदरनगर में 10.5 एमएम, भूंतर 15, धर्मशाला 6.8, ऊना 1.6, पालमपुर 7.4, सोलन 4.0, मनाली 6.0, कांगड़ा 5.8, मंड 4.1, हमीरपुर और चंबा 3.0 और बरठी 3.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

15 of 15
न्यूनतम तापमान कहां कितना- शिमला 02, सुंदरनगर 5.3, भूंतन 2.6, कल्पा -48, धर्मशाला 2.2,  ऊना 4.3, नाहन 505, केलंग -11.0, पालमपुर 4.0, सलन 4.2, मनाली -1.6, कांगड़ा 7.2, मंडी 4.8, बिलासपुर 7.7, हमीरपुर 8.0, चंबा 5.3, डलहौजी -1.7, पांवटा साहिब 9.0, बरठीं 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें