फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूह कंपा देंगी तस्वीरें, बर्फ में दम तोड़ने लगी जिदंगी, एक और ने गंवाई जान

Sun, 15 Jan 2017 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
हिमाचल में हुई भारी बर्फबारी से अब जिंदगी दम तोड़ने लगी है। पांच लोग जान गंवा चुके हैं। बर्फबारी के चौथे दिन रूह कंपाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। समुद्रतट से 10281 फुट ऊंचा जलोड़ी दर्रा में बर्फ एक और जिंदगी लील गई है।
विज्ञापन

2 of 10
शॉटकट के चक्कर में यूपी के रहने वाले 21 वर्षीय युवा मोहम्मद शहीद ने अपनी जान गवां दी। दशक पूर्व भी जाड़े के मौसम में जलोड़ी दर्रा को पार करती बार एक राहगीर की मौत हो गई थी। अभी तक जलोड़ी दर्रा को आरपार करती बार चार लोग अपनी जिंदगी गवां चुके हैं। सोमवार को जलोड़ी दर्रा के बड़ानाला के पास हुई राहगीर की दर्दनाक मौत के बाद जलोड़ी दर्रा पैदल आरपार करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

3 of 10
हालांकि पांच फुट बर्फ की मोटी चादर से ढके जलोड़ी दर्रा पर जिला प्रशासन ने पहले ही आगाह कर अलर्ट किया था। बावजूद राहगीर शॉटकट के चक्कर में अपनी जान जोखिम डालकर दर्रा को आरपार करते आए हैं। 

4 of 10
मंगलवार को भी कई लोगों ने जलोड़ी दर्रा को आरपार किया है। नेशनल हाईवे-305 के सुपरवाईजर यशवर सिंह ठाकुर ने कहा कि जलोड़ी दर्रा को आरपार करते समय अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन

5 of 10
उनके मुताबिक 90 के दशक में दो तथा करीब एक दशक पूर्व एक राहगीर की मौत हुई है। मंगलवार को भी पांच से छह लोगों ने 20 किलोमीटर का पैदल सफर कर जलोड़ी दर्रा को पैछदल आरपार लांघा है। 
विज्ञापन

6 of 10
पुलिस अधीक्षक कुल्लू पद्म चंद ने कहा कि जलोड़ी दर्रा में तैनात वायरलैस चौकी के पुलिस जवानों को इस स्तर पर नजर रखने को कहा है। एसपी ने कहा कि बर्फबारी से हुई युवक की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

7 of 10
सुंदरनगर की कुटाहची पंचायत के छलोग गांव में बर्फ पर फिसलकर सोहन सिंह निवासी बंदल, रेणुका, जिला सिरमौर की मौत हो गई है।

8 of 10
बर्फ पर फिसलकर घायल होने के बाद सोहन रात भर पड़ा रहा। हादसा घर से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर हुआ। सोहन बगीचे में माली का काम करता था।

9 of 10
हिमाचल में बर्फबारी से दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सूबे में 14 से 16 जनवरी तक फिर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम के बदले मिजाज के चलते उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में फिर अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

10 of 10
प्रदेश में 11 जनवरी से हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते मौसम बदलेगा। ऐसे में बुधवार से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का एवं बारिश हो सकती है। उधर, बर्फबारी के बाद केलांग, कल्पा, शिमला और मनाली जैसे कई क्षेत्रों में पारा माइनस में चल रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें