फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला समेत हिमाचल के कई इलाकों में फिर बारिश और बर्फबारी, देखें तस्वीरें

Wed, 14 Feb 2018 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में सोमवार तड़के शुरू हुई बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बारिश-बर्फबारी के चलते प्रदेश में न्यूनतम पारा लुढ़क गया है और ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। राजधानी शिमला के अलावा रोहतांग, केलांग, लाहौल, कुल्लू, मनाली और कुंजुम दर्रा समेत सूबे के पर्वतीय इलाकों में हिमपात और निचले इलाकों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने बुधवार को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। हालांकि वीरवार को फिर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

2 of 7
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को हुए हिमपात और बारिश के चलते उच्च पर्वतीय क्षेत्रों का अन्य इलाकों से संपर्क कट गया। दूसरे दिन भी सैकड़ों बस रूट प्रभावित हो गए, जिन्हें देर शाम तक शुरू नहीं किया जा सका। इससे गंतव्य तक पहुंचने में लोगों को ढेरों दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को शिमला में 13.8 सेंटीमीटर हिमपात रिकार्ड किया गया। इसके अलावा कल्पा में 19, केलांग में 25 और मनाली में 13 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकार्ड हुई। 
विज्ञापन

3 of 7
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
दो दिनों तक हुई बर्फबारी के बाद लाहौल के केलांग में 45 सेंटीमीटर, गौशाल में 60 सेंटीमीटर, उदयपुर में 30 सेंटीमीटर, गौंधला में 75 सेंटीमीटर और कोकसर और मढ़ी में करीब 90 सेंटीमीटर बर्फ रिकार्ड की गई। रोहतांग दर्रा में करीब 120 सेंटीमीटर बर्फबारी होने का अनुमान है। दो दिनों में मनाली में करीब 20 सेंटीमीटर, सोलंगनाला में 60 सेंटीमीटर बर्फ गिर चुकी है। सुंदरनगर में 36.3 मिलीमीटर, धर्मशाला में 28.4, ऊना में 21.8, मंडी में 32, बिलासपुर में 22, हमीरपुर में 20, चंबा में 33, पालमपुर में 33.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। 

4 of 7
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 14 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। हिमपात और बारिश से किसानों-बागवानों ने राहत महसूस की है। बागवानों के लिए जहां सेब के चिलिंग आवर बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, निचले हिमाचल में किसानों को भी बारिश से जमीन में नमी मिलने और खड़ी फसल को फायदा होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे से पहले बर्फबारी के चलते शिमला पहुंचे युवा जोड़े 

5 of 7
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले हुई बर्फबारी के चलते जहां पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं युवा जोड़ों की भी पहाड़ों की रानी शिमला में बहार आ गई है। इसके अलावा मनाली, खजियार, चायल, डलहौजी जैसे पर्यटक स्थलों में भी सैलानियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर हिल स्टेशनों में होटल पैक हो गए हैं। 
विज्ञापन

हिमखंड गिरने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी

6 of 7
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने ताजा बर्फबारी के चलते हिमखंड गिरने की आशंका को देखते हुए घाटी में अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को गांवों से दूर न जाने की सलाह दी है। इसी तरह कुल्लू जिला प्रशासन ने भी पर्यटकों को ऊंचाई वाले स्थानों पर न जाने की हिदायत जारी की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बर्फ हटाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम तापमान
केलांग      - 4.9
कल्पा       - 2.2
मनाली      -1.0
डलहौजी    -1.7
कुफरी        -2.8
मंडी          6.5
शिमला       0.0
हमीरपुर        5.6
नाहन          4.1
ऊना            8.2
सोलन        5.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें