हिमाचल में पिछले 48 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। 24 घंटों में मंडी समेत चार जिलों में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई है।
विज्ञापन
2 of 13
मंडी के गोहर में इस सीजन की अब तक की सबसे ज्यादा 207 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई है। शिमला, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिले में भी भारी बारिश हुई। सूबे के नदी-नाले उफान पर हैं।
विज्ञापन
3 of 13
मंडी जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि पंडोह और लारजी डैम के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं। प्रदेश में 100 से अधिक संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। कई क्षेत्रों में मक्की की फसल बरबाद हो गई है। कई जगह घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। शिमला और कुल्लू में हवाई सेवाएं शुक्रवार को भी ठप रहीं।
4 of 13
कुल्लू के बंजार की नोहांडा पंचायत में पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक बुजुर्ग भेड़ पालक की मौत हो गई। बकरियां चराने गया मोहर सिंह (85) निवासी नडाहर घर नहीं लौटा तो ग्रामीणों ने उसकी तलाश की। पहाड़ी के नीचे उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
5 of 13
मुल्थान के अंद्रली मलाह गांव में देवता मेले से लौट समय जोगिंद्रनगर निवासी जगन्नाथ पैर फिसलने से पुल से गिर गया। टांडा के बाद उसे पीजीआई रेफर किया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। हमीरपुर में छत पर जमा बारिश के पानी को निकालते समय बुजुर्ग चरण दास नीचे गिर गया। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। आनी बाजार जा रही एक महिला मलबे की चपेट में आने से घायल हो गई।
विज्ञापन
6 of 13
जिला हमीरपुर में कुछ मकान भी ढहे हैं। मंडी, नाचन, सिराज, नेरचौक में ल्हासे गिरने से एक दर्जन सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। किन्नौर, रामपुर और आनी में भी भूस्खलन हुआ है। किन्नौर में नेशनल हाईवे-5 पर यातायात ठप हो गया है। ननखड़ी उप तहसील की छह पंचायतों में बिजली गुल है। कुल्लू जिला में ब्यास नदी उफान पर है।
विज्ञापन
7 of 13
गांधीनगर में दो पेड़ गिरने से भुंतर-कुल्लू एमडीआर रोड अवरुद्ध रहा। बारिश से जिला में एक दर्जन मार्ग बंद और एक दर्जन मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। सड़कों के बंद होने से निगम की तीन बसें फंस गई हैं। लाहौल-स्पीति में वीरवार देर रात बादल फटने से धांधल नाले में बाढ़ आने से नाले पर बना पुल बह गया। इससे केलांग-किलाड़ सड़क बंद हो गई है।
8 of 13
बिलासपुर के शाहतलाई बड़सर के मांडवा पुल की पहाड़ी से मलबा और चट्टानें गिरने से सड़क मार्ग बंद हो गया है। जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह की भवाई पंचायत में 20 बीघा जमीन भूस्खलन की भेंट चढ़ गई। नौराबौरा पंचायत के कथियाड खड्ड में भूस्खलन की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई।
9 of 13
नौहराधार के समीप ठठारन में एक बाइक पानी के तेज बहाव में बह गई। क्षेत्र में घरों के आगे से सुरक्षा दीवार व डंगे ढहने का सिलसिला भी जारी है। सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों में आधा दर्जन सड़कें भी बंद रही।
10 of 13
भारी बारिश के कारण सिल्ट बढ़ने से कई परियोजनाओं में बिजली उत्पादन शुक्रवार को ठप रहा। रामपुर की तीन परियोजनाएं गानवीं-1, गानवीं-2 और नोगली बंद रहीं। निजी परियोजनाएं लोअर ननती, अपर ननती समेत कई अन्य परियोजनाओं के टरबाइन नहीं घूमे।
11 of 13
पावंटा के डोबरी सालवाला के समीप गिरि नदी में फंसे सभी आठ लोगों को 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देहरादून से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया है। शुक्रवार तड़के रेस्क्यू टीम ने सभी को निकाला।
12 of 13
प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।
शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मनाली नहीं पहुंच पाए। खराब मौसम के कारण दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए उड़ान नहीं हो पाई और केंद्रीय मंत्री का मनाली दौरा स्थगित हुआ। सीएम ने कहा कि जल्द केंद्रीय मंत्री रोहतांग टनल का दौरा करेंगे। कहा कि उनके निर्देश पर ही आज टनल का दौरा किया गया है।