प्रदेश में मूसलाधार बारिश सेे नदी-नाले उफान पर हैं। भुंतर में बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। कुल्लू-मनाली के साथ कुल्लू-भुंतर, औट-बंजार, औट-लारजी-सैंज, भुंतर-मणिकर्ण, कुल्लू-लगघाटी, कुल्लू-बिजली महादेव में भूस्खलन और चट्टानें गिरने से यातायात बंद है।