फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल में तबाही का मंजर, पानी पर तैरते दिखे वाहन

Sun, 18 Aug 2019 03:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। नदियों में वाहन तैरते हुए दिखे। प्रदेश में अरबों के नुकसान का अंदेशा जताया गया है। मंडी जिले में ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। 1995 के बाद आज इस पुल को यातायात के लिए बंद करना पड़ा है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
1995 में आए जलप्रलय के दौरान विक्टोरिया पुल को बंद किया गया था। आज फिर से भयंकर जलप्रलय के चलते पुल को बंद करना पड़ा। खलियार और पुरानी मंडी के लोगों का मुख्य बाजार से संपर्क टूट गया है। लोगों को शहर तक भ्यूली पुल से होकर जाना पड़ रहा है। जलस्तर सामान्य होने तक यातायात के लिए पुल को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुल के दोनों ओर पुलिस बल तैनात किया गया है। पंचवक्त्र महादेव का मंदिर 25 प्रतिशत से अधिक पानी में डूब गया है। वहीं मंडी शहर के वार्ड नंबर 13 में शमशानघाट के पास पार्क की गई नगर परिषद और स्थानीय लोगों की करीब आधा दर्जन गाड़ियां पानी में बह गई हैं। इससे लाखों का नुकसान हो गया है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं घरों में पानी घुसने के कारण लोगों ने घरों को खाली करना शुरू कर दिया है और सुरक्षित स्थानों की तरफ जा रहे हैं। वहीं नदी में एक जेसीबी भी बह गई है। नुकसान का जायजा लेने डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर खुद मौके पर जा रहे हैं। डीसी मंडी के अनुसार जिला के अधिकतर मार्ग बंद हैं और इन्हें खोलने का तुरंत प्रभाव से कार्य किया जा रहा है। भूस्खलन के कारण यह मार्ग बाधित हुए हैं जबकि दवाड़ा के पास नदी का पानी नेशनल हाईवे पर आने के कारण इसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने लोगों से अनावश्यक यात्राओं को टालने की अपील की है क्योंकि मौसम विभाग ने आज भी जिला में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। बालीचौकी में तीर्थन नदी उफान पर है। बालीचौकी बाजार खाली करवा दिया गया है दो खोखे नदी में बह गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें