नाहन में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 4.5 दर्ज हुआ। ऊना में न्यूनतम पारा 4.4, बिलासपुर में 4.0, हमीरपुर में 3.8, कांगड़ा में 3.6, भुंतर में 2.2, मंडी-चंबा में 2.0, सुंदरनगर में 1.9 और धर्मशाला में 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा माइनस 3.7 रहा। इस सीजन में यह सबसे कम तापमान है।