फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे हिमाचल में फिर भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी, दुश्वारियां बढ़ीं

Thu, 09 Jan 2020 03:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में इस सीजन के सबसे बड़े हिमपात के बाद दुश्वारियां अभी कम नहीं हुई हैं लेकिन राज्य के लिए फिर से भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी हुई है। प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। दो दिनों से शिमला, कुल्लू, चंबा, मंडी के कई इलाकों के अलावा लाहौल और किन्नौर जिले देश-दुनिया से कटे हुए हैं। परिवहन, बिजली और पानी सेवाएं ठप हैं। राजधानी शिमला समेत बर्फीले क्षेत्रों में सड़कें शीशा बनी हैं। घर से सड़क तक पूरी तरह जिंदगी जम गई है। 
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
पेड़ गिरने से बिजली के सैकड़ों ट्रांसफार्मर जल गए। बर्फबारी के बाद गुरुवार को खिली धूप ने लोगों की दुश्वारियां और बढ़ा दीं। पाइपों में पानी जमने से पेयजल संकट गहरा गया है। गुरुवार दोपहर तक प्रदेश में पांच नेशनल हाईवे समेत 1034 सड़कें बंद रहीं। लोक निर्माण विभाग के नेशनल हाईवे विंग के साथ बीआरओ मार्ग बहाली को सड़कों पर उतर गया है। कुल्लू-मनाली, शिमला-रामपुर, रामपुर-किन्नौर, चंबा-भरमौर और औट-बंजार-सैंज नेशनल हाईवे पर यातायात ठप रहा। 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में बुधवार को इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई है। राजधानी शिमला समेत सूबे के आठ स्थानों का न्यूनतम तापमान माइनस में है। बुधवार रात आठ बजे से गुरुवार सुबह आठ बजे तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ी। केलांग का अधिकतम पारा माइनस 7.1 रहा। 

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार से हिमाचल में दोबारा बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। 15 जनवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना है। 13 को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और किन्नौर व लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। 13 जनवरी को येलो अलर्ट के साथ चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र                    न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                -14.6
कुफरी                 -5.2
कल्पा                -9.1
मनाली              -7.8 
डलहौजी            -5.6 
शिमला            -3.7
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
नाहन में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 4.5 दर्ज  हुआ। ऊना में न्यूनतम पारा 4.4, बिलासपुर में 4.0, हमीरपुर में 3.8, कांगड़ा में 3.6, भुंतर में 2.2, मंडी-चंबा में 2.0, सुंदरनगर में 1.9 और धर्मशाला में 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा माइनस 3.7 रहा। इस सीजन में यह सबसे कम तापमान है। 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
उधर, सूबे के जनजातीय इलाकों में जिंदगी जम गई है। लाहौल, किन्नौर, चंबा, बड़ा भंगाल के कई क्षेत्रों में बीते एक सप्ताह से न बिजली है और न ही पानी। स्थानीय लोगों का अन्य क्षेत्रों से संपर्क पूरी तरह से कट गया है। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लाहौल, किन्नौर, शिमला और चंबा के बर्फीले इलाकों में शुक्रवार को हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। 

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                - 14.6
कल्पा                 - 9.1
मनाली                - 7.8
डलहौजी            - 5.6
कुफरी                - 5.2
शिमला             - 3.7
सोलन                - 0.8
पालमपुर            - 0.5
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
शिमला में दो दिन से पैदल मार्च
राजधानी शिमला में बसें नहीं चलने से लोगों को पैदल मार्च करना पड़ा। बर्फ पर गिरकर घायल होने से कई लोग आईजीएमसी और रिपन अस्पताल पहुंचे।  शिमला में बर्फ अब जानलेवा बनने लगी है। बर्फ पर फिसलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें