फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: झमाझम बारिश ने बढ़ाईं दिक्कतें, जलमग्न हुआ ऊना सचिवालय

Wed, 29 Jul 2020 11:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी शिमला में भी बारिश जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में एक अगस्त तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में जारी बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मैदानी जिलों के लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। बारिश से ऊना सचिवालय जलमग्न हो गया। एएसपी कार्यालय, डीसी कॉलोनी के सरकारी आवासों सहित अन्य कार्यालयों में पानी जमा हो गया।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शहर के अन्य क्षेत्रों में बारिश का पानी जमा हो गया है। पानी की सही निकासी न होने से बरसात ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। रोहतांग, बारालाचा व कुंजुम दर्रा में बर्फ के हल्के फाहे गिरने से जनजातीय इलाकों के तापमान में गिरावट आई है।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी के बाद ब्यास व अन्य नदी नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। वहीं भूस्खलन से अवरूद्ध न्यूली-शैंशर मार्ग बहाल हो गया है। हमीरपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। निकासी नालियां अवरुद्ध होने से पानी सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
ज्वालामुखी नादौन मार्ग पर भारी बारिश के चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। बिलासपुर में मंगलवार देर रात से जिले के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से मक्की की फसल को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश के कारण जामली व आसपास के क्षेत्र में मक्की की फसल खेतों में बिछ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें