फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: रेड अलर्ट के बीच हिमाचल में सामान्य से 200 फीसदी ज्यादा बारिश, पालमपुर में फटा बादल

Sat, 17 Aug 2019 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : अमर उजाला
रेड अलर्ट के बीच हिमाचल में शुक्रवार रात और शनिवार को सामान्य से 200 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई। पालमपुर के न्यूगल में बादल फटने से न्यूगल खड्ड व बनेर खड्ड में बाढ़ आ गई। शनिवार को चार नेशनल हाईवे समेत 323 सड़कें प्रदेश में बाधित रहीं। भारी बारिश के चलते कांगड़ा जिला के स्कूलों में शनिवार को छुट्टी करनी पड़ी।

 
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
चंबा जिला में स्कूलों में जारी परीक्षा रद्द करनी पड़ी। बादल फटने से पालमपुर की न्यूगल खड्ड में फंसे छह लोग रेस्क्यू किए गए। कुल्लू के पतलीकूहल में ब्यास नदी में फंसे दो लोगों को भी बचाया गया। भारी बारिश से कुल्लू के अखाड़ा बाजार में बैली ब्रिज और कांगड़ा के इंदौरा में पुल क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मनाली-लेह, धर्मशाला-गगल, मंडी-पठानकोट और भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। कालका-शिमला एनएच पर दिनभर जाम लगा रहा। भूस्खलन से हैरिटेज रेल ट्रैक कालका-शिमला भी बाधित हुआ। भारी बारिश के चलते प्रदेश में नदी-नाले उफान पर हैं।

4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
चंबा की बाट पंचायत में दो मकान जमींदोज हो गए। एक मकान में दरारें आई। भरमौर की 29 पंचायतों में ब्लैक आउट हो गया है। शुक्रवार रात दस बजे गुल हुई बिजली शनिवार शाम तक बहाल नहीं हो पाई। भटियात की परछोड़ आदर्श पंचायत में निर्माणाधीन फिन्ना सिंह प्रोजेक्ट को बारिश से भारी नुकसान हुआ है। प्रोजेक्ट की करीब एक करोड़ की लागत की जीएस मशीन जमींदोज हो गई है। दो स्टोर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिसमे करीब चार हजार सीमेंट की बोरी मौजूद थी।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ। सुरपड़ा पंचायत में भूस्खलन से गौशाला गिरने से करीब डेढ़ दर्जन भेड़-बकरियां मर गईं। चुवाड़ी के समीप कलम खड्ड पर बना नोला पुल सुबह तड़के पूरी तरह पानी में बह गया। भारी बारिश से राजधानी शिमला में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

तस्वीरें: हिमाचल में बारिश का कहर, स्कूलों में हुई छुट्टी, छह जिलों में रेड अलर्ट जारी
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
शहर में भूस्खलन से कई सड़कें बंद हो गईं। पेड़ उखड़ने से बिजली के पोल ढह गए। आधे शहर में शनिवार को बिजली गुल रही। कालीबाड़ी मंदिर के पास एमसी की सड़क भूस्खलन से बंद हो गई है। ऊना में शनिवार दोपहर हुई भारी बारिश से जिला मिनी सचिवालय इस बरसात में चौथी बार जलमग्न हो गया। कुल्लू के बड़ाग्रां नाला में भी बाढ़ आई। इससे ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ जाने से दो ट्रक चालक नदी के बीच में फंस गए।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर दोनों को सुरक्षित निकाला। लाहौल में कोकसर चौकी के साथ लगते नाले का भी जलस्तर बढ़ने से मनाली-रोहतांग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। लारजी-सैंज सड़क के तहत आने वाले पागलनाला में बाढ़ का मलबा आने से यातायात घंटों बंद रहा। कांगड़ा के इंदौरा उपमंडल में बारिश के कारण लोकार्पण से पहले ही नए पुल की एप्रोच धंस गई। करीब पौने दो करोड़ रुपये की लागत से बने पुल का अभी लोकार्पण भी नहीं हुआ है। 

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
चंबा में रावी का जलस्तर बढ़ने से भड़ियां पुल के समीप सरकारी स्कूलों में तैनात स्टाफ फंस गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर शिक्षकों और अन्य लोगों को सुरक्षित पुल तक पहुंचाया। इस दौरान उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया व लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जीत सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। जलस्तर बढ़ने से घरूरू गांव जलमग्न हो गया। ग्रामीण घर में फंस गए हैं।

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। कांगड़ा और मंडी जिला के लिए रेड अलर्ट और शेष जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार से मानसून के सुस्त पड़ने की संभावना है। 23 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने फिलहाल मणिमहेश यात्रा पर रोक लगा दी है। हड़सर से किसी भी मणिमहेश यात्री को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन की ओर से हड़सर पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं। अधिकारिक तौर पर मणिमहेश यात्रा बीस अगस्त से शुरू होनी है। लेकिन मणिमहेश के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही एक माह पहले ही शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें