फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश का तांडव, भाजपा नेता समेत 16 की मौत, तीन बहे

Tue, 14 Aug 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 12
हिमाचल में मूसलाधार बारिश से सोमवार को कोहराम मच गया। बीते 24 घंटों के दौरान लगातार बारिश के चलते भाजपा नेता समेत सूबे में 16 लोगों की मौत हो गई, तीन लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। सोलन में एक घर पर पहाड़ मौत बनकर गिरा है। इस घटना में परिवार के चार सदस्य जिंदा दफन हो गए। आगे देखें वीडियो 
विज्ञापन

2 of 12
बिलासपुर में मकान धंसने से भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ के संयोजक ठाकुर दास की जान चली गई। हमीरपुर में मकान गिरने से दादी-पोती की मौत हो गई। भूस्खलन की चपेट में आने से कसौली में स्कूल चौकीदार और मंडी में महिला की मौत हो गई। मंडी के पंडोह में दो युवक बह गए। 
विज्ञापन

3 of 12
धर्मपुर में भी एक बच्चा पानी के तेज बहाव में बह गया। चिंतपूर्णी के समीप सड़क धंसने से हुए हादसे में एक बच्ची की जान चली गई। मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि राज्य मुख्यालय पर प्राप्त अंतिम सूचना के अनुसार अब तक विभिन्न जिलों से 16 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। 

4 of 12
इनमें बिलासपुर तथा ऊना जिले में एक-एक, हमीरपुर में दो, मंडी में चार तथा सोलन जिले में आठ व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन के माध्यम से अंतरिम राहत प्रदान की गई है। जिला सोलन के कंडाघाट उपमंडल की हिन्नर पंचायत के जागला गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। रविवार देर रात हुई भारी बारिश के बाद भूस्खलन होने से चट्टानें खिसक कर घर पर आ गिरीं। 
विज्ञापन

5 of 12
चट्टानों ने दीवार तोड़कर कमरे में सो रहे परिवार के चार लोगों को मौत की नींद सुला दिया। इस हादसे में देवेंद्र (30), उसकी पत्नी मीना (28), बेटी हर्षिता (3) और बेटे आदित्य (6) की मौत हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से छुट्टी घोषित करने के बाद सरस्वती विद्या निकेतन नारवा कसौली में कार्यरत चौकीदार गेट बंद करने जा रहा था। इस बीच भूस्खलन होने से चौकीदार मलबे में दब गया, जिससे चौकीदार की मौत हो गई।

देखें वीडियो
 
विज्ञापन

6 of 12
एक अन्य हादसे में सोलन जिले के धर्मपुर के निकट दादा के साथ खड्ड पार कर रहा हिमांशु (12) पुत्र जानकी दास तेज बहाव में बह गया है। बच्चे की खोजबीन के लिए परवाणू तक अभियान चलाया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया है।

देखें वीडियो
विज्ञापन

7 of 12
भोरंज के ठाणा गांव में मकान के नीचे दबने से दादी-पोती की दर्दनाक मौत हो गई। रविवार रात भारी बारिश से ल्हासे गिरने से घर में मलबा घुस गया। घर के अंदर सो रहीं दादी-पोती मलबे की चपेट में आ गईं। अन्य लोगों क ो तो सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन लज्जा देवी (63) पत्नी छज्जू राम और पोती सिमरन (7) ने मलबे के नीचे दबने से दम तोड़ दिया। 

8 of 12
मंडी जिले में भी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। पंडोह से पटिकरी दूध लेने जा रही जीप बाखली के पास पंडोह डैम में जा गिरी। चालक खेम सिंह निवासी झौट बाड़ा पानी के तेज बहाव में बह गया। बल्ह क्षेत्र में खेतों में गया जलाह गांव का दुर्गादास चौहान लुहारी खड्ड की चपेट में आकर बह गया है। 

9 of 12
उधर धर्मपुर की समौड़ पंचायत के तडुन गांव में घर पर मलबा गिरने से सत्या देवी (48) की दबकर मौत हो गई। जिला बिलासपुर के जगातखाना में घर गिरने से भाजपा नेता ठाकुर दास की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। 

10 of 12
जिला ऊना में रविवार रात सड़क धंसने से चिंतपूर्णी के समीप तलवाड़ा मार्ग पर एक सड़क हादसे में अढ़ाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। कपूरथला का परिवार चिंतपूर्णी मंदिर से माथा टेककर लौट रहा था। उपायुक्त ने इस मार्ग का निरीक्षण करने के बाद इसे वाहनों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

11 of 12
जिला मंडी के कोटरोपी में वैकल्पिक मार्ग नौहली-जोगिंद्रनगर पर सड़क का डंगा धंसने से एचआरटीसी की गिरने से बाल-बाल बच गई। यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कोटरोपी मार्ग पर पैदल आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है।
 
विज्ञापन

12 of 12
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में भारी बारिश के कारण 775 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सरकार की ओर से पुनर्स्थापन कार्य के लिए अभी तक 229 करोड़ रुपये जारी किए हैं। जरूरी खाद्य वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें