फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: लू की चपेट में आठ शहर, लोग बेहाल, ऊना में 44.9 डिग्री पहुंचा पारा

Sat, 01 Jun 2019 07:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। ऊना में अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री पहुंच गया है। ऊना के अलावा बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, पांवटा, बद्दी, सुंदरनगर और नालागढ़ सहित कई मैदानी क्षेत्रों में शनिवार को लू चलने से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस सीजन में ऊना में शनिवार का अधिकतम तापमान सबसे अधिक रहा। सूबे के न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने तीन से पांच जून तक अंधड़ और बारिश की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 23.1 और शिमला में 21.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। शनिवार को प्रदेश के तीन शहरों ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। दो शहरों सुंदरनगर और कांगड़ा में तापमान 39 डिग्री से अधिक रहा।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
चिलचिलाती गर्मी ने दिन के समय लोगों का घरों और दफ्तरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 44.9, बिलासपुर में 43.0, हमीरपुर में 40.6, सुंदरनगर में 39.9, कांगड़ा में 39.2, नाहन में 38.4, भुंतर में 37.8, डलहौजी में 37.7, सोलन में 36.4, धर्मशाला में 34.2, शिमला में 29.9, चंबा में 25.1, कल्पा में 24.6 और केलांग में 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उधर, शुक्रवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 23.1, पालमपुर में 22.5, हमीरपुर में 21.6, बिलासपुर में 21.5, शिमला में 21.4, कांगड़ा में 21.3, ऊना में 21.2, मंडी में 20.8, डलहौजी में 20.0, धर्मशाला में 18.2, मनाली में 10.8, कल्पा में 9.0 और केलांग में 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें