फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बेकार नहीं चीड़ की पत्तियां, उत्पाद ऐसे कि देखते रह जाओगे

Sun, 02 Dec 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 5
अब चीड़ की पत्तियां बेकार नहीं रहेंगी। इससे बने उत्पाद देखते रह जाओगे। अब चीड़ की पत्तियों से बने बॉक्स में आप चपातियां रख सकते हैं। साथ ही घर में आए मेहमान को चीड़ की पत्तियों से बनी ट्रे में चाय और बिस्किट दे सकते हैं। यह सब नतीजा है कांगड़ा की सुदर्शना कुमारी की सोच का।
विज्ञापन

2 of 5
उन्होंने चीड़ की पत्तियों से कई उत्पाद बनाकर सबको हैरान कर दिया है। कांगड़ा जिला के रैत गांव की सुदर्शना कुमारी के नवाचार को स्टार्टअप इंडिया के राष्ट्रीय समारोह में रखा जाएगा। सुदर्शना स्टार्टअप इंडिया के राष्ट्रीय समारोह में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। मंडी आईटीआई में स्टार्ट अप इंडिया की हिमायल यात्रा के समापन समारोह में सुदर्शना कुमारी को हीरो ऑफ द स्टेट नवजा गया।
विज्ञापन

3 of 5
अब वह चीड़ की पत्तियों पर आधारित उद्योग के बारे में नेशनल लेबल पर आयोजित होने वाले समारोह में वह नवाचार को प्रस्तुत करेंगी। चीड़ की पत्तियों से सुदर्शना कुमारी ने चपाती रखने का बॉक्स, फूलदान, टेबल मेट, पेन रखने का बॉक्स, ट्रे तैयार किए हैं।  

4 of 5
48 साल की सुदर्शना कुमारी ने कहा कि उन्होंने 2007 से चीड़ की पत्तियों से उत्पाद बनाना शुरू किए हैं। अभी तक वह लगभग 900 महिलाओं को चीड़ की पत्तियों से उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दे चुकी हैं। उन्होंने शिविका स्वयं सहायता समूह का गठन कर महिलाओं को सशक्त बनाने का काम शुरू किया है। अभी तक महिलाओं ने चीड़ की पत्तियों से बने उत्पादों से लगभग दो लाख रुपये की राशि अर्जित कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चीड़ की पत्तियों को अकसर इकट्ठा करने की बजाय लोग जंगल में ही आग लगा देते हैं, ताकि नीचे घास पैदा हो सके। लेकिन सुदर्शना के नवाचार से अब जंगलों में आग कम लगने की संभावना है। इससे पर्यावरण संरक्षण सहित रोजगार के भी लोगों को अवसर मिल सकते हैं। स्टार्टअप इंडिया के समन्वयक आकर्षण सेठी ने कहा कि हिमाचल से सुदर्शना कुमारी का नवाचार नेशनल स्तर के समारोह के लिए चयनित हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें