देशभर में जीएसटी लागू होने के बाद हम लेकर आए हैं चाय, डोसा और हॉट डाग के बिल की तस्वीरें। यहां देखिए कितना लग रहा है इन पर टैक्स
विज्ञापन
2 of 8
ये बिल शिमला का बॉलजीस रेस्टोरेंट का है। इस बिल में साफ देखा जा सकता है कि 18% का टैक्स लगा है। इस 18 % के टैक्स में 9% CGST यानि केंद्रीय जीएसटी लगा है और 9% SGST यानि राज्य जीएसटी लगा है। हॉट डाग वेज और मसाला डोसा पर 9% CGST और और 9% SGST लगाया गया है।
विज्ञापन
3 of 8
चाय का एक कप पीएंगे तो भी 18% का टैक्स लगेगी। इस बिल में आप देख रह हैं कि चाय का एक कप 40 रुपये है जिस पर 9% CGST और और 9% SGST लगाया गया है यानी कुल 18% का टैक्स लगा है।
4 of 8
वहीं शिमला के ही लवीना रेस्टोरेंट में अभी तक वैट की तर्ज पर ही बिल काटे जा रहे हैं। इनका कहना है हि अभी तक सिस्टम अपडेट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
5 of 8
जीएसटी लागू होने पर अधिकतर दुकानदार इसे अच्छी पहल मान रहे हैं। लेकिन साथ ही उनका कहना है कि इससे छोटे दुकानदारों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
6 of 8
जीएसटी सिस्टम के तहत काम करने के लिए अभी व्यापारी एवं कारोबारी तैयारी में नहीं है। व्यापारियों एवं कारोबारियों का सिस्टम अभी जीएसटी के तहत काम करने के लिए अपडेट नहीं हो सका है। इसका सीधा कारण है कि व्यापारी व कारोबारी अभी जीएसटी को लेकर दुविधा में हैं।
विज्ञापन
7 of 8
व्यापारियों को जीएसटी क्या है और इसके तहत कैसे काम करना है। इसकी कोई जानकारी नहीं है। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी लागू करने से पहले सेल व इनकम टैक्स विभाग को करीब दो माह पहले व्यापारियों की क्लासें लगाकर जीएसटी से अवगत कराना चाहिए था।