हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को ताजा बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में 2021 का पहला हिमपात हुआ है। रिज मैदान, माल रोड बर्फबारी से पूरी तरह सफेद हो गया है। ताजा बर्फबारी से राजधानी का ऊपरी शिमला से संपर्क कट गया है। एनएच-पांच कुफरी के पास बंद हो गया है। रोहतांग, खड़ापत्थर, नारकंडा, कुफरी और धर्मशाला के त्रियुंड में ताजा बर्फबारी हुई है।