प्रदेश के कई क्षेत्रों में गुरुवार को भी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। चार मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। पांच मई से मौसम साफ रहने के आसार हैं। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38.2, बिलासपुर में 36.4, हमीरपुर में 36.2, नाहन में 34.8, कांगड़ा में 33.2, सुंदरनगर में 30.3, चंबा में 29.7, धर्मशाला में 28.6, शिमला में 25.4, भुंतर में 23.2, डलहौजी में 19.2, कल्पा में 7.8 और केलांग में 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।