हिमाचल में फरवरी में 15 दिनों के भीतर शुक्रवार को सातवीं बार बर्फबारी होने से दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। लाहौल में हो रही भारी बर्फबारी को देखते हुए शनिवार को स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मनाली, कुफरी और नारकंडा समेत पहाड़ों पर बर्फबारी से कई इलाकों का संपर्क कट गया है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को दिन भर बारिश का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
2 of 8
लाहौल, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, कांगड़ा और शिमला के कई इलाके शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश में 301 सड़क मार्ग बंद रहे। कुछ दिन पहले चंबा जिले में घर जा रहे लालो पुत्र दिनू राम गांव गलोटी मुहाल पलुह की बर्फ पर फिसलने से मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 8
जिला चंबा में बारिश-बर्फबारी के चलते करीब दस कच्चे मकानों को क्षति पहुंची है। जिला कुल्लू और लाहौल में हिमपात से जनजीवन फिर अस्त-व्यस्त हो गया है। पर्यटन नगरी मनाली में बर्फबारी से सैलानी गदगद हैं।
4 of 8
जिला कांगड़ा में वीरवार रात को जमकर बारिश हुई। धौलाधार की ऊंची पहाड़ियों सहित दुर्गम क्षेत्र बीड़ बिलिंग और मुल्थान के दूरदराज के गांवों में बर्फबारी हुई। ऊना जिला में दूसरे दिन भी हल्की बारिश होने से तापमान लुढ़क गया है। राजधानी शिमला में बीच-बीच में बर्फ के फाहे भी गिरे।
विज्ञापन
5 of 8
सोलन जिले में शुक्रवार दोपहर गिरे ओलों से कुछ क्षेत्रों में मटर और टमाटर की फसलों को नुकसान होने का अंदेशा है। ऊना जिले में बारिश को गेहूं व सब्जियों के लिए वरदान माना जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 8
प्रदेश में 19 फरवरी को भारी ओलावृष्टि और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी हुई है। 21 फरवरी तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री कम हुआ है।