अप्रैल की झुलसाती गर्मी से राहत पानी है तो तुरंत हिमाचल चले आइए। यहां के पहाड़ एक बार फिर बर्फबारी से गुलजार हो गए हैं। बुधवार सुबह से ही बर्फबारी का सिलसिला जारी है। कई इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ चुकी है।
विज्ञापन
2 of 7
रोहतांग, केलांग, लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा के उपरी इलाकों में हिमपात जारी है। कई इलाकों में डेढ़ फुट तक बर्फ गिर चुकी है। कुल्लू मनाली के आसपास के इलाके भी बर्फ से ढक गए हैं।
विज्ञापन
3 of 7
सैलानी बर्फबारी का मजा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। मैदानी इलाकों में जहां इन दिनों पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है वहीं, इन इलाकों में अभी भी तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है।
4 of 7
सैलानियों के लिए खुशी की बात यह भी है कि इन इलाकों में यातायात सुचारू है और इन दिनों होटल भी आसानी से मिल रहे हैं। ऐसे में यदि आप भी छुट्टियां प्लान कर रहे हैं तो देर न करें।
विज्ञापन
5 of 7
वहीं, लाहौल स्पीति समेत कई जनजातीय इलाकों में यातायात बाधित हो रहा है। कई क्षेत्रों में बिजली और संचार सेवाएं ठप हो गई हैं। मौसम विभाग की मानें तो इन इलाकों में अगले दो दिन बर्फबारी जारी रहेगी।
विज्ञापन
6 of 7
प्रदेश के अन्य इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। कांगड़ा जिले के कई इलाकों में तेज तूफान ने जमकर तबाही मचाई है।