13050 फुट ऊंचे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा पर 10 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। चंद्रभागा की पहाड़ियों और बारालाचा पास, कुगती जोत, नीलकंठ, कुंजम दर्रा समेत शिगरी ग्लेशियर पर भी फाहे गिरे हैं। लाहौल के जोवरंग के रास्ते लाहौल-भरमौर को ट्रैक रूट से जोड़ने वाले कुगती पास में ताजा बर्फबारी और निचले इलाकों में झमाझम बारिश से घाटी के किसानों और बागवानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
2 of 5
केलांग में तैनात डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि दारचा और कोकसर में पुलिस की अस्थायी चौकियां खोल दी गई हैं। जल्द ही मौसम भांपकर लोसर, मुद, तिंगरेट और सरचू में अस्थायी चौकियां स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 5
वाहन चालक केसंग ने बताया कि वीरवार सुबह जब वह मनाली से लाहौल आया तो रोहतांग में ताजा बर्फबारी से वादी चांदी
की तरह चमकने लगी। वीरवार को रोहतांग पहुंचे सैलानियों ने भी ताजा बर्फ के बीच खूब मस्ती की।
4 of 5
मनाली से कोकसर पहुंचे हरियाणा के पर्यटक सुशांत, देव और कर्ण ने बताया कि लाहौल में बारिश से तापमान में बेशक गिरावट आई है लेकिन मैदानी इलाकों में 40 डिग्री से भी ऊपर चल रहे तापमान से उन्हें यहां राहत मिली है। बंगाल से आए आशीष गांगुली और उनके परिवार ने बताया कि वह परमिट लेकर मनाली से सोलंग फिर रोहतांग होते हुए कोकसर पहुंचे हैं। रोहतांग में ताजा बर्फबारी के दीदार से पूरा परिवार गदगद है।
हिमाचल में चार दिन मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 2 से 5 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। 6 जून से प्रदेश के मैदानी इलाकों में बादल जबकि मध्यम और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। वीरवार को शिमला समेत अन्य जिलों में सुबह के समय हल्की बारिश हुई जबकि 9 बजे मौसम साफ हो गया और दिनभर धूप खिली रही।