फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: भीषण गर्मी के बीच रोहतांग में ताजा बर्फबारी, शिमला में राहत की फुहारें

Wed, 12 Jun 2019 08:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
रोहतांग दर्रा में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
एक हफ्ते से रिकार्डतोड़ गर्मी झेल रहे हिमाचल में मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल गई है। रोहतांग के अलावा लाहौल-स्पीति और चंबा की चोटियों पर हिमपात हुआ है।
विज्ञापन

2 of 8
रोहतांग दर्रा में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
 इससे लाहौल में जून में ठंड हो गई है। ताजा बर्फबारी से रोहतांग घूमने आ रहे सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं। कई सैलानियों ने रोहतांग में बर्फ के बीच मस्ती की।
विज्ञापन

3 of 8
snowfall rohtang - फोटो : अमर उजाला
13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में करीब पांच सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। केलांग में 5.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है, लेकिन घाटी के दुर्गम इलाकों में पारा शून्य तक पहुंच गया है।

4 of 8
रोहतांग में जाम - फोटो : अमर उजाला
ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह सड़क पर एक बार फिर वाहनों की आवाजाही थम गई। बर्फबारी के दीदार के लिए पहुंच रहे सैलानी कई घंटों तक जाम में फंस रहे हैं। प्रशासन ने भी सैलानियों को पूरी तैयारी और प्लानिंग के साथ रोहतांग आने की सलाह दी है। 
विज्ञापन

5 of 8
शिमला में बारिश - फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला में बुधवार सुबह करीब दस बजे जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे शहर में दिन भर ठंडक बनी रही। वहीं धर्मशाला में भी बारिश हुई है। गुरुवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। 18 जून तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

6 of 8
शिमला में बारिश - फोटो : अमर उजाला
18 जून तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। किन्नौर और रामपुर में भी बारिश हुई। जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में भी सुबह कुछ देर के लिए बारिश हुई। इससे खेतों को नमी मिल गई है। 
विज्ञापन

7 of 8
खजियार में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
चंबा जिले में मंगलवार देर रात ऊपरी चोटियों में हिमपात हुआ। मिनी स्विट्जरलैंड खज्जियार में भारी ओलावृष्टि हुई। बारिश से मक्की की बिजाई सहित अन्य बेलदार पौधों के लिए संजीवनी मिल गई है। भीषण गर्मी से जूझ रहे ऊना जिले के लोगों के लिए भी बारिश राहत बनकर बरसी। 
विज्ञापन

8 of 8

अंधड़ के कारण खाई में गिरने से मौत
सिरमौर। जिले के शिलाई उपमंडल में एक बुजुर्ग की अंधड़ की चपेट में आकर खाई में गिरने से मौत हो गई। शिलाई की शंखोली पंचायत के गांव खड़काह निवासी तोताराम अटाल स्थिति ससुराल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अंधड़ से संतुलन बिगड़ा और तोताराम खाई में गिर गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें