शिंकुला दर्रा
- फोटो : अमर उजाला
पिछले तीन चार दिनों से घाटी में पारा सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है, लेकिन बर्फ नहीं पिघली। बताया जा रहा है कि शिंकुला, बारालाचा समेत अन्य दर्रों में करीब दो दशक बाद ऐसा हो रहा है। वहीं देश में सबसे कम बारिश वाले लाहौल-स्पीति में इस बार सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है।