फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक मैच के पक्ष में बोले भारतीय टीम के दो पूर्व गेंदबाज

विज्ञापन
1 of 5
धर्मशाला में भारत-पाक टी-20 वर्ल्ड कप के क्रिकेट मैच को लेकर हो रहे विरोध के बीच भारतीय टीम के दो पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी इस आयोजन के पक्ष में बोले हैं। वेंकटेश कहते हैं कि अगर बात दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज की होती तो विरोध जायज होता।
विज्ञापन

भारत-पाक मैच के पक्ष में बोले भारतीय टीम के दो पूर्व गेंदबाज

2 of 5
क्रिकेट में राजनीति गलत है और यह भद्रजनों के खेल के लिए खतरनाक है। टी-20 वर्ल्ड कप आईसीसी की ओर से करवाया जा रहा है। वेन्यू आईसीसी की ओर से तय किए गए हैं। ऐसे में दोनों टीमों को आपस में खेलना चाहिए।
विज्ञापन

भारत-पाक मैच के पक्ष में बोले भारतीय टीम के दो पूर्व गेंदबाज

3 of 5
एक निजी कार्यक्रम के लिए शिमला पहुंचे वेंकटेश प्रसाद ने ‘अमर उजाला’ के साथ विशेष बातचीत में कहा कि पूरी दुनिया की नजर भारत-पाक के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले पर टिकी है। मेरी व्यक्तिगत राय है कि धर्मशाला में यह मुकाबला खेला जाना चाहिए।

भारत-पाक मैच के पक्ष में बोले भारतीय टीम के दो पूर्व गेंदबाज

4 of 5
वेंकटेश प्रसाद भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार मानते हैं। उनका मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला चला तो राह बिल्कुल आसान है। टीम की पेस बैटरी भी मैच बदलने का माद्दा रखती है। ऑफ स्पिनर अश्विन तुरुप का पत्ता साबित होंगे। प्रसाद साउथ अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और पाक को भी सेमीफाइनल की दौड़ में मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-पाक मैच के पक्ष में बोले भारतीय टीम के दो पूर्व गेंदबाज

5 of 5
वेंकटेश ने बताया कि बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने हिमाचल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। इसी का नतीजा है कि चयनकर्ताओं की नजर हिमाचल के खिलाड़ियों पर पड़ीं और ऋषि धवन भारत से खेलने वाले हिमाचल के पहले खिलाड़ी बने। धवन से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। यहां युवाओं का भविष्य सुनहरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें