आग की लपटों ने हिमाचल के चंबा जिले की अठलुई पंचायत के समैला गांव में आधे घरों को जलाकर राख कर दिया। दस घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। कपड़े, गहने बच्चों की किताबें सब स्वाहा हो गया। गांव में कोहराम मच गया है। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इनपुट: राकेश कुमार
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, कैसे आग की लपटों ने लील लिया आधा गांव
2 of 7
आग का यह तांडव सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे शॉर्ट सर्किट से शुरू हुआ। मंगलवार दोपहर तक घर सुलगते रहे। नौ घर पूरी तरह राख हो गए हैं जबकि एक घर को आंशिक नुकसान पहुंचा है। जो घर जल गए, उनमें बच्चों की किताबें और बेटियों की शादी के लिए जमा किए गए गहने भी आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, कैसे आग की लपटों ने लील लिया आधा गांव
3 of 7
परिवारों के पास खाने के लिए न राशन बचा है और न रहने के लिए छत। इस अग्निकांड में एक करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
तस्वीरों में देखिए, कैसे आग की लपटों ने लील लिया आधा गांव
4 of 7
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार रात बालो राम के घर में अचानक जोरदार धमाका हुआ और कमरे में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा कमरा आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें आसपास के घरों तक पहुंच गईं और आधा गांव आग से भड़क उठा। लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। लेकिन पानी न होने की वजह से आग को रोका नहीं जा सका।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, कैसे आग की लपटों ने लील लिया आधा गांव
5 of 7
सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे आसपास के गांव से लोगों का हुजूम समैला गांव पहुंच गया। लोगों ने वर्षा जल संग्रहण के लिए जंगल में बनाए गए टैंक से एक चेन बनाकर पानी पहुंचाया। इस कोशिश में से कई घरों को बचा लिया गया।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, कैसे आग की लपटों ने लील लिया आधा गांव
6 of 7
प्रशासन की ओर से मंगलवार तड़के एसडीएम चंबा कृष्ण चंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत व आंशिक रूप से प्रभावित मकान मालिक को पांच हजार रुपये की राहत दी है।