फॉलिक एसिड, सिरदर्द सहित महिलाओं से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों की दवाएं जांच की कसौटी पर खरा नहीं उतर सकी हैं। सीडीएससीओ ने दिसंबर माह का ड्रग अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें देशभर की 29 दवाओं सहित हिमाचल में बनी आठ दवाओं के सैंपलों को विभिन्न राज्यों की जांच एजेंसियों ने खराब पाया है।