फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब सवर्णों के आरक्षण के फेर में फंस गई टीजीटी भर्ती

Wed, 24 Jul 2019 12:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
प्रारंभिक शिक्षा विभाग में बैचवाइज आधार पर भरे जाने वाले ट्रेंड ग्रेजुएट शिक्षकों (टीजीटी) के 329 नए पदों का मामला गरीब सवर्णों के आरक्षण के फेर में फंस गया है। बैचवाइज भर्ती में आरक्षण लागू करने या न करने पर बने संशय के बीच प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सरकार को पत्र लिखकर इस बाबत स्पष्टीकरण मांगा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो
पहले चुनाव आचार संहिता और अब आरक्षण के कारण शिक्षक भर्ती में देरी हो रही। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सरकार से स्थिति स्पष्ट होते ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। टीजीटी आर्ट्स के 197, टीजीटी नॉन मेडिकल के 92 पद और टीजीटी मेडिकल के 42 पद काउंसलिंग के माध्यम से भरे जाने हैं। टेट क्वालिफाई करने वाले ही भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने फरवरी महीने में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की थी।
विज्ञापन

3 of 5
बीते साल नवंबर महीने में हुई कैबिनेट बैठक  में टीजीटी के 835 नए पद भरने को मंजूरी दी गई थी। इसी कड़ी में निदेशालय ने 329 पद बैच वाइज भरने की प्रक्रिया शुरू की। शेष पद सीधी भर्ती से भरने के लिए कर्मचारी चयन आयोग को मामला भेजा गया है। बैच वाइज भर्ती के तहत टीजीटी आर्ट्स में 87 पद, नॉन मेडिकल में 39 पद और मेडिकल में 16 पद सामान्य श्रेणी से भरे जाने हैं।

4 of 5
फाइल फोटो
आर्ट्स में ओबीसी कोटे से 48, एससी से 53 और एसटी से 9 पद भरे जाएंगे। नॉन मेडिकल में ओबीसी से 23, एससी से 25, एसटी से 5 और मेडिकल में ओबीसी से 13, एससी से 9 और एसटी से दो पद भरे जाएंगे। अनुबंध आधार पर होने वाली भर्ती के तहत चयनित होने वाले शिक्षकों को 13900 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
18 से 45 साल की आयु के लोग भर्ती में शामिल हो सकेंगे। आर्ट्स और मेडिकल में सामान्य वर्ग का साल 2000 का बैच चल रहा है। नॉन मेडिकल में सामान्य वर्ग का 1999 का बैच चल रहा है। आर्ट्स में ओबीसी, एससी और एसटी का साल 2003, नॉन मेडिकल में ओबीसी का 2002, एससी का 2005, एसटी का 2007 और मेडिकल में ओबीसी, एससी और एसटी का साल 2005 का बैच चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें