हिमाचल प्रदेश के इन मकानों की इतनी जबरदस्त खासियत है कि सच में आप भी कहेंगे वाह क्या बात। आइए बताते हैं आज आपको इन मकानों की खासियत के बारे में। इनपुट: बिंदर ठाकुर
Trending Videos
विज्ञापन
इन मकानों की इतनी जबरदस्त खासियत, आप भी कहेंगे वाह क्या बात
2 of 5
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की कमरूघाटी और सराजघाटी में सदियों से काष्ठकुणी से निर्मित स्लेटपोश मकान आज भी भूकंप को मात देते हैं।
विज्ञापन
इन मकानों की इतनी जबरदस्त खासियत, आप भी कहेंगे वाह क्या बात
3 of 5
जिला की कई सदियों से पहाड़ों में ग्रामीण काष्ठकुणी शैली से निर्मित स्लेटपोश मकानों का निर्माण करते आए हैं। इन मकानों की दीवारों में भूकंप के झटकों से दरारें जरूर पड़ जाती हैं। लेकिन इन मकानों की खासियत यह है कि ये ढहते नहीं हैं।
इन मकानों की इतनी जबरदस्त खासियत, आप भी कहेंगे वाह क्या बात
4 of 5
घाटी में लोगों ने संपूर्ण काष्ठकुणी से भी मकान तैयार किए हुए हैं। जो भूकंप के झटकों से टेढ़े मेढे़ जरूर हो जाएंगे मगर गिरेंगे नहीं। काष्ठकुणी शैली के मकानों में हवा का दबाव भी नहीं बनता है। जिससे मकान बेहद सुरक्षित हैं। कमरूघाटी के बुजुर्ग कांशी राम ठाकुर, डूमणू राम, लाभ सिंह, नाग, डोले राम, भद्री देवी, धनी देवी, डूमणी देवी और तेज सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्होंने कभी भी कंकरीट के मकानों के निर्माण के बारे में सोचा भी नहीं है।
इन मकानों की इतनी जबरदस्त खासियत, आप भी कहेंगे वाह क्या बात
5 of 5
इन बुजुर्गों का कहना है कि वे अपनी युवा पीढ़ी को भी यही प्रेरणा देते हैं कि कंकरीट के मकानों के बजाय काष्ठकुणी शैली के मकान बनाएं। इस शैली के स्लेटपोश मकानों की एक तो उम्र अधिक होती है साथ में सर्दियों में यह गर्म और गर्मियों में यह मकान शीतलता प्रदान करते हैं।