फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से टकराने के बाद कार में लगी भयानक आग, जिंदा जला चालक

Wed, 21 Nov 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
1 of 5
चंडीगढ़-पांवटा नेशनल हाईवे पर नाहन से करीब चार किलोमीटर दूर जुड्डा का जोहड़ में एक तेज रफ्तार कार पहाड़ी से जा टकराई। इसमें कार चालक जिंदा जल गया। हादसा सोमवार देर रात दो बजे हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
बुरी तरह जल जाने से मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। गाड़ी पंजाब के खरड़ निवासी नरेंद्र कुमार के नाम पंजीकृत है। पुलिस ने धारा 304 और 279 के तहत मामला दर्ज कर पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया है। मेकैनिकल जांच के बाद ही हादसे के  कारणों का पता चलेगा।  
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात तीखे मोड़ पर स्विफ्ट कार (पीबी 65 डब्ल्यू-3372) अनियंत्रित होकर पहले साइन बोर्ड और फिर पहाड़ी से जा टकराई। हादसे के बाद कार में भीषण आग भड़क गई। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि कार चालक को गाड़ी से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। 

4 of 5
कयास लगाए जा रहे हैं कि आग लगते ही गाड़ी सेंटर लॉक हो गई थी। कार चालक के साथ दस्तावेज भी जल गए हैं। पुलिस ने चालक सीट पर जले व्यक्ति का कंकाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाकर पंजाब पुलिस को सूचना दे दी है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। -बवीता राणा, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें