इस अवसर पर शिक्षा सचिव डॉ. अरुण शर्मा तथा प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल भी मौजूद रहे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि संघ की ओर से मुझे जो मांग पत्र मिला है, उसके अनुसार 23 जून 2018 को शिक्षा निदेशक की ओर से जारी अधिसूचना को रद्द करते हुए शिक्षा सचिव को सभी माध्यमिक स्कूलों में कला और शारीरिक शिक्षकों के पद सृजित करने के आदेश दे दिए गए हैं।