फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall Photos: बर्फबारी के बाद बढ़ीं दुश्वारियां; मनाली में फंसे हजारों सैलानी, ठंड से कांपा हिमाचल प्रदेश

Sun, 25 Jan 2026 10:08 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।

सार

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी बागवानों के लिए राहत लेकर आई, वहीं दूसरी ओर जो पर्यटक बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे उनके चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। लेकिन बर्फबारी के बाद दुश्वारियां बढ़ गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
1 of 7
मनाली में बर्फ के बीच फंसे वाहनों को निकालने में जुटे पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अरसे बाद बारिश-बर्फबारी से गुलजार हुए हिमाचल प्रदेश में दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। शनिवार को मौसम साफ रहने के बावजूद कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। प्रदेश में चार नेशनल हाईवे समेत 683 सड़कें बंद होने से कई इलाकों का संपर्क कट गया है। अपर शिमला, किन्नौर, मनाली और लाहौल शनिवार को भी कटे रहे।
विज्ञापन

2 of 7
मनाली में बर्फ के बीच फंसे पर्यटक रात भर वाहनों पर में सोए रहे। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के 780 रूट दूसरे दिन भी ठप रहे। बर्फ में जगह-जगह 235 बसें फंसीं हैं। मनाली समेत प्रदेशभर में हजारों पर्यटक फंसे हैं। प्रदेश में 5,775 ट्रांसफार्मर खराब होने से सैकड़ों गांवों में बिजली गुल हो गई है। पानी की 126 स्कीमें भी ठप हैं। बिजली-पानी के संकट के बीच ठंड ने पूरे प्रदेश को जकड़ लिया है। प्रदेश के छह जिलों लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, शिमला, किन्नौर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। शिमला, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के क्षेत्रों में जनजीवन पटरी से उतर गया है। 

विज्ञापन

3 of 7
मनाली में बर्फ से ढके पर्यटक वाहन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
शिमला-रामपुर, भरमौर-पठानकोट, आनी-कुल्लू, मनाली-लेह एनएच पर शनिवार को भी आवाजाही बंद रही। कुल्लू जिला के मनाली व बंजार क्षेत्रों में शिक्षण संस्थान शनिवार को बंद रहे।   भरमौर में भरमाणी मंदिर मार्ग पर दो युवक दो दिन से फंसे हुए हैं। शिमला-दिल्ली, पतलीकूहल-दिल्ली, चंबा-दिल्ली, धर्मशाला-चंडीगढ़ रूटों पर बस सेवाएं बहाल कर दी हैं। सर्वाधिक प्रभावित शिमला मंडल में 594 रूटों पर शनिवार को बस सेवाएं ठप रहीं। शिमला-नारकंडा, आनी-जलोड़ी जोत दो एनएच सहित दर्जनों ग्रामीण रूट ठप हैं। मनाली में हजारों सैलानी फंस गए हैं। सराज के रघुपुर फोर्ट में फंसे 12 पर्यटक रेस्क्यू कर कर लिए हैं।

4 of 7
मनाली में बर्फबारी के बाद बर्फ से लकदक गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
बर्फ पर फिसलने से बुजुर्ग की माैत
बालीचौकी की पंचायत घाट में शुक्रवार देर शाम बहन के घर पैदल जा रहे बुजुर्ग खोउद राम की बर्फ पर फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई। 
विज्ञापन

5 of 7
शिमला के हॉलीडे होम के समीप कार्ट रोड में ट्रैफिक जाम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
आज मौसम साफ, 26 से 28 तक फिर बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट
रविवार को मौसम साफ बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 से 28 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। 27 को उच्च व मध्य पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान है। शिमला, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, मंडी और कांगड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। 
विज्ञापन

6 of 7
शिमला के संजौली लक्कड़ बाजार सड़क पर खराब पड़ा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कहां कितनी बर्फबारी
रोहतांग दर्रा 150
शिंकुला दर्रा 150
कोकसर 120
कोठी 105
अटल टनल 100
दारचा 100
चुराह 91.44
जलोड़ी दर्रा 90
कुफरी 66
मनाली 50
शिमला 40

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जाखू सड़क पर जमी बर्फ के बीच से गंतव्य की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
यहां पारा माइनस में
 
कुकुमसेरी -7.2
ताबो -6.5
नारकंडा -4.2
कल्पा -3.8
कुफरी -2.5
पालमपुर  -1.5
जुब्बड़हट्टी -1.0
मशोबरा -0.9
शिमला -0.5
मनाली -0.4
सराहन  -0.3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें