फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मेडिटेशन करते-करते हिमाचल में पैर पसारने की रणनीति बनाएंगे केजरीवाल

Mon, 01 Aug 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 5
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 12 अगस्त तक धर्मकोट स्थित विपश्यना केंद्र में मेडिटेशन करने के लिए सोमवार दोपहर सवा एक बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश संयोजक राजन सुशांत और पूर्व जिला कांगड़ा संयोजक अमन गुलेरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। केजरीवाल ने भी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।
विज्ञापन

2 of 5
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट पर भारत माता की जय और केजरीवाल जिंदाबाद जमकर नारे लगे। यहां पर केजरीवाल ने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। मीडिया के किसी भी सवाल का केजरीवाल ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद केजरीवाल सीधे परिधि गृह धर्मशाला पहुंचे। यहां पर केजरीवाल ने हिमाचल प्रभारी दुर्गेश पाठक के साथ लंबी मंत्रणा की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश संयोजक राजन सुशांत और पूर्व जिला कांगड़ा संयोजक अमन गुलेरिया भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

3 of 5
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद केजरीवाल यहां पर 5 बजे तक रुके और 12 किलोमीटर दूर धर्मकोट स्थित विपश्यना केंद्र में मेडिटेशन करने के लिए निकल गए। केजरीवाल ने पदाधिकारियों से कहा कि हिमाचल में काफी ऊर्जा है। पूर्व जिला कांगड़ा संयोजक अमन गुलेरिया ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने पदाधिकारियों से कहा कि हिमाचल में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य के लिए हिमाचल में अच्छी रणनीति तैयार करो।

4 of 5
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने पदाधिकारियों से कहा कि वे लोगों की समस्याओं पर फोकस करें। लोगों की समस्याओं को पर्याय बनाकर राजनीति करें। अमन गुलेरिया ने बताया कि केजरीवाल सीएम बनने से पहले जून 2012 में भी कांगड़ा में एक जनसभा में आए थे जब वह अन्ना आंदोलन के साथ जुड़े हुए थे। प्रशासन की ओर से डीसी रितेश चौहान ने दिल्ली के सीएम का स्वागत किया। तस्वीर में विपश्यना केंद्र परिसर जहां केजरीवाल मेडिटेशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
दोपहर सवा एक बजे जब स्पाइस जेट की फ्लाइट से केजरीवाल बाहर निकले तो उनके साथ हिमाचल सरकार के परिवहन जीएस बाली को देखकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी हक्के बक्के रह गए। प्रस्थान स्थल तक बाली केजरीवाल के साथ बातचीत करते हुए आए। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि संयोग से वह भी उसी फ्लाइट में बैठे थे जिसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल धर्मशाला आ रहे थे। केजरीवाल हिमाचल में आए इसलिए सरकार का नुमाइंदा होने के नाते दिल्ली के सीएम का स्वागत करना फर्ज था। बाली ने केजरीवाल को विपश्यना के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम के साथ उनकी अच्छी बातचीत हुई। 11 दिन तक इस बिस्तर पर सोएंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें