हिमाचल में संदिग्ध मौत के बाद जब पुलिस ने सही कार्रवाई नही की तो गुस्साए परिजनों ने शव को नेशनल हाइवे पर रखकर चक्का जाम किया।
विज्ञापन
PICS: मौत का मातम, सड़क पर हुआ बवाल
2 of 5
हिमाचल जिला बिलासपुर में एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मृतक के शरीर पर कई चोटों के निशान है। बावजूद इसके पुलिस हत्या का मुकद्दमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।
विज्ञापन
PICS: मौत का मातम, सड़क पर हुआ बवाल
3 of 5
पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने शव को नेशनल हाइवे में रखकर करीब ढाई घंटे तक चक्का जाम किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।
PICS: मौत का मातम, सड़क पर हुआ बवाल
4 of 5
हालात यह हो गए कि दो थानों से पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। बावजूद इसके परिजन और ग्रामीण सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए। इस वजह से नेशनल हाइवे पर लंबा जाम लगा।
ग्रामीण इस बात से भी नाराज थे कि मौके पर ही कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उन्हें ढाढस बंधाने के लिए नहीं पहुंचा। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद कहीं जाकर परिजन सड़क से हटने को तैयार हुए। इस पूरे वाकये ने बिलासपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।