फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस रिचा धामीन सुसाइड मामले में सामने आया एक और बड़ा सच

Wed, 25 Jan 2017 04:52 PM IST
राकेश भारद्वाज, सतीश वालिया/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 13
Richa Dhiman - फोटो : सभी तस्वीरें रिचा के फेसबुक अकाउंट से
एक्ट्रेस रिचा धामीन सुसाइड मामले में हर रोज नया खुलासा हो रहा है। रिचा के फोन से पुसिल के हाथ जो सबूत लगे हैं वह वाकया ही हैरान कर देने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 13
- फोटो : सभी तस्वीरें रिचा के फेसबुक अकाउंट से
मॉडल रिचा धीमान आत्महत्या मामले में अहम खुलासे हुए हैं। रिचा के मोबाइल की रिकार्डिंग में खुलासा हुआ है कि बीते वीरवार रात करीब साढ़े 10 बजे से सवा 11 बजे तक दोनों के बीच बात हुई थी। रिचा और उसके प्रेमी कांस्टेबल के बीच दोनों के रिश्ते में खटास पर बात होती रही।
विज्ञापन

3 of 13
- फोटो : सभी तस्वीरें रिचा के फेसबुक अकाउंट से
रिचा ने सारी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। कुछ समय के लिए दोनों के बीच जमकर तकरार हुई। रिचा ने फोन पर अपने प्रेमी से यह भी कहा कि उसका किसी अन्य लड़की से अफेयर चल रहा है। उसे इस बारे में सब पता है। रिचा ने प्रेमी से उससे संबंध न तोड़ने की बात भी कही। फोन रिकार्डिंग से पता चलता है कि इस दौरान रिचा काफी तनाव में थी। 

4 of 13
- फोटो : सभी तस्वीरें रिचा के फेसबुक अकाउंट से
रिचा ने अपने प्रेमी से कहा भी था कि अगर उसे कुछ होता है तो इसके लिए वह और उसकी दूसरी गर्लफ्रेंड जिम्मेदार होंगे। कहा था कि उसके पास उक्त लड़की का फोन नंबर भी है। मामले में पुलिस आरोपी की दूसरी गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
- फोटो : सभी तस्वीरें रिचा के फेसबुक अकाउंट से
मॉडल रिचा धीमान ने अपने प्रेमी कांस्टेबल से शादी करने के चक्कर में अपना कॅरिअर दांव पर लगा दिया था। उसने इसके लिए कई बड़े प्रोजेक्ट तक छोड़ दिए। मॉडलिंग और अभिनय क्षेत्र में नाम कमाने के बावजूद वह ऐसा कोई प्रोजेक्ट नहीं ले रही थी, जिसकी शूटिंग के लिए उसे बाहर जाना पड़े। 
विज्ञापन

6 of 13
- फोटो : सभी तस्वीरें रिचा के फेसबुक अकाउंट से
वह जल्द प्रेमी के साथ सगाई या शादी करना चाहती थीं। धर्मशाला के गमरु में वह गिटार और गायकी सीखने के लिए क्लासें लगा रही थी। सर्दियों का मौसम होने और ठंड होने के कारण वह रोजाना शाम को घर नहीं जा पा रही थी, इस कारण उसने गमरु में ही कमरा किराये पर लिया था।
विज्ञापन

7 of 13
- फोटो : सभी तस्वीरें रिचा के फेसबुक अकाउंट से
अमर उजाला से बातचीत में यह खुलासा रिचा की सहेली ने किया। उन्होंने कहा कि हालांकि रिचा और उसके प्रेमी के बीच रिश्ते में खटास चल रही थी। हाल ही में रिचा के प्रेमी ने अपने फेसबुक पेज पर फोटो शेयर कर दोनों के बीच रिश्ते के चार साल पूरा होने की बात कही थी।

8 of 13
- फोटो : सभी तस्वीरें रिचा के फेसबुक अकाउंट से
रिश्तों में आई इसी खटास को दूर करने के लिए रिचा पिछले सप्ताह ही अपने प्रेमी से मिलने के लिए रिचा ऊना गई थी। दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद वह धर्मशाला आई और अपनी सहेली से साथ रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि रिचा और उसके प्रेमी के बीच रिश्ते की बात उनके घर में भी पता थी।

9 of 13
- फोटो : सभी तस्वीरें रिचा के फेसबुक अकाउंट से
रिचा की सहेली ने उसकी परेशानी को देखते हुए उसे घर जाने की सलाह दी थी। एक बार तो स्वयं उसे घर छोड़कर आने की सोची। वीरवार को साढ़े नौ बजे सहेली की बात रिचा के साथ हुई। इस दौरान रिचा थोड़ी नॉर्मल लगी। फिर देर रात करीब तीन से साढ़े तीन बजे तक रिचा ने सहेली को चार से पांच बार कॉल की थी, जिसे सहेली ने नहीं उठाया।

10 of 13
- फोटो : सभी तस्वीरें रिचा के फेसबुक अकाउंट से
शुक्रवार सुबह आठ से साढ़े आठ के बीच सहेली ने दो अलग-अलग नंबरों से तीन चार बार रिचा को फोन किया तो रिचा ने फोन नहीं उठाया। उसके बाद करीब साढ़े 12 बजे सहेली को एक दोस्त की कॉल आई तो उसने रिचा के सुसाइड की बात बताई।

11 of 13
- फोटो : सभी तस्वीरें रिचा के फेसबुक अकाउंट से
गमरु मोहल्ला में रिचा जिस घर में किराएदार थी, उसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। इनकी फुटेज पुलिस ने हासिल कर ली है। सूत्र बताते हैं कि ये कैमरे हर रात 8 बजे चालू किए जाते हैं। सुबह 7 बजे इन्हें बंद किया जाता है। सीसीटीवी फुटेज से मामले में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

12 of 13
- फोटो : सभी तस्वीरें रिचा के फेसबुक अकाउंट से
रिचा के कमरे से पुलिस ने 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद तीनों मोबाइल फोन जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे हैं। रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है। फोरेंसिक लैब के सहायक निदेशक ने बताया कि छानबीन चल रही है।
विज्ञापन

13 of 13
- फोटो : सभी तस्वीरें रिचा के फेसबुक अकाउंट से
शुक्रवार सुबह रिचा के मोबाइल पर उसके एक करीबी दोस्त का मेसेज आया था। इसमें दोस्त ने रिचा को तनाव में कुछ भी गलत कदम न उठाने की सलाह दी थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि रिचा ने करीबी दोस्त को अपने जीवन में चल रही उथलपुथल बारे सब कुछ बयां किया था। एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। मामले से संबंधित हर साक्ष्य को एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें