फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडीः मां-बाप ने बड़े बेटे के साथ मिलकर छोटे बेटे को उतार दिया मौत के घाट

Sun, 09 Dec 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सनथर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जमीन बेचने के विवाद के चलते नशे में धुत मां-बाप ने अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर छोटे बेटे को डंडे से पीट-पीट कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद तीनों घर से लाश को 300 मीटर घसीटते हुए गांव की पुलिया के पास ले गए और वहां से लाश ज्यूणी खड्ड में फेंक दी। वारदात का पता शनिवार की सुबह चला जब ग्रामीणों ने खून के निशान देखे।
विज्ञापन

2 of 5
इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने आरोपी मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आरोपी बड़ा भाई फरार है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि सनथर गांव के बालक राम के घर शराब पीकर आए दिन झगड़ा होता था।
विज्ञापन

3 of 5
शुक्रवार की रात को भी पूरा परिवार शराब के नशे में धुत था। बालक राम के दोनों कुंवारे बेटों देश राज और खेम सिंह के बीच शराब के नशे में बहस शुरू हो गई। बहस जमीन बेचने के विवाद पर शुरू हुई। इस दौरान बालक राम की पत्नी ने भी शराब पी रखी थी। पूरा परिवार नशे में चूर था। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

4 of 5
इस बीच बालक राम के बड़े बेटे खेम सिंह (26) ने डंडा लिया और अपने छोटे भाई देसराज (24) को पीटना शुरू कर दिया। नशे की हालत में बाप बालक राम ने भी डंडा लिया और अपने छोटे बेटे पर डंडे से प्रहार करने शुरू कर दिए। सिर में गहरी चोट लगने से देश राज ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद आरोपा मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसके कपड़े उतार शव को नग्न अवस्था में गांव के पक्के रास्ते से घसीट कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गांव के ही नजदीक स्थित ज्युणी खड्ड में उन्होंने शव फेंक दिया गया। डीएसपी हितेश लखनपाल ने कहा कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के पिता ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें