फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग निदेशालय के प्रशासनिक अधिकारी के घर में लाखों की चोरी, चोरी के पीछे वजह बनी एक फिल्म

Sun, 03 Sep 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 1
theft - फोटो : amarujala
अगर पूरा परिवार एक फिल्म की वजह से घर से नहीं गया होता तो शायद चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होते। 

उद्योग निदेशालय के प्रशासनिक अधिकारी के आवास से शनिवार दिन-दहाड़े नगदी और जेवरात समेत लाखों की संपत्ति चुरा ली गई। उस समय पूरा परिवार फिल्म देखने के लिए गया था। शाम को परिवार वापस आया तो वारदात का खुलासा हो सका। चोर यहां से एक लाख की नगदी के अलावा हीरे और सोने के जेवरात ले गए है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी है। पुलिस चोरों की धरपकड़ को आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।

पटेलनगर में इंड्रस्ट्रीयल एरिया स्थित उद्योग निदेशालय के प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुमार कोटनाला बसंत विहार थाना क्षेत्र के इंदिरापुरम में अपने परिवार के साथ रहते है। कोटनाला की पत्नी पूर्णिमा सेलाकुई के स्कूल में प्रधानाचार्य है। बकरीद का अवकाश होने के कारण कोटनाला दंपति बच्चों के साथ शनिवार दोपहर सवा बजे के करीब भोजन करने के लिए एक होटल गए थे, जहां से परिवार फिल्म देखने चला गया है।

इसी दौरान मेन गेट की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए चोरों ने दूसरे गेट का कुंडा उखाड़कर अंदर प्रवेश कर लिया। दो कमरों के दरवाजों के अलावा करीब चार अलमारियों के कुंडे उखाड़कर पूरा सामान खंगाल लिया। शाम साढ़े पांच बजे के करीब परिवार वापस आया तो घर का नजारा देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। पूरा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।

कुछ देर में ही मौके पर आसपास के लोगों का जमावड़ा हो गया। बसंत विहार पुलिस ने मौके पर आकर बारीकी से जांच पड़ताल की। गृह मालकिन पूर्णिमा ने बताया कि चोर घर से एक लाख रुपये की नगदी के अलावा हीरे और सोने के जेवरात ले गए है, जिनकी कीमत चार से पांच लाख रुपये के करीब है। पुलिस को दी गई तहरीर में चोरी गए सामान का उल्लेख किया गया है।  

बसंत विहार में चोरी की दूसरी वारदात अनुराग चौक के पास हुई। फैजाबाद निवासी ऋषभ अरोड़ा यहां किराए पर कमरा लेकर रहता है। रात में चोरों ने मकान से दो लैपटॉप, दो फोन, घड़ी, बैग में रखे सर्टिफिकेट और पर्स में रखे हुए 500 रुपये ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कमरे का दरवाजा खुला होने के कारण चोर यह सामान ले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें