फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

V'Day Special: 7 साल पहले शुरू हुई थी इस क्रिकेटर की प्रेम कहानी, जल्द होगी शादी

Sat, 11 Feb 2017 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
युवराज सिंह के बाद टीम इंडिया का एक और ‌क्रिकेटर जल्द ही शादी करने वाला है। इस क्रिकेटर ने पिछले महीने ही एक इंजीनियर से सगाई भी कर ली है। दोनों की प्रेम कहानी सात साल पहले शुरू हुई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दोनों हिमाचल के मंडी शिवरात्रि मेले में एक दूसरे से मिले थे। हम बात कर रहे हैं रणजी स्टार और टीम इंडिया में बतौर ऑलराउंडर खेलने वाले ऋषि धवन की। क्रिकेटर ऋषि धवन ने मंडी की इंजीनियर दीपाली चौहान की मुलाकात मिक्का सिंह की स्टार नाइट के दौरान हुई थी।
विज्ञापन

3 of 6
उस समय धवन सिर्फ 20 साल के थे। इस मेले में दीपाली अपनी सहेलियों के साथ आई थीं। इसी दौरान धवन को वह पसंद आ गई। यहां मुलाकात के बाद अकसर दीपाली से बातचीत होने लगी और दोस्ती प्यार में बदल गई।

4 of 6
दीपाली का घर मंडी के रामनगर मोहल्ले में है, जहां से ऋषि के घर की दूरी एक किलोमीटर से भी कम है। दीपिका इन दिनों गुरुग्राम (गुड़गांव) में एक निजी कंपनी में काम कर रही हैं। दीपाली के पिता नरेंद्र चौहान व्यवसायी हैं और मां प्रीति चौहान गृहणि।
विज्ञापन

5 of 6
पिछले महीने ही होटल राजमहल में आयोजित समारोह में दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। अगले साल 2018 में परिणय सूत्र में बंधेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धवन का फोक्स फिलहाल टीम इंडिया में वापसी पर है। हाल ही में हुए रणजी मैचों में एक बार फिर से धवन ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें