अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने कहा है कि भारतीय टीम इस बार टी-20 वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार है। हिमाचल के पांवटा में एक समारोह में पहुंचे इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया की जीत के अहम कारण भी गिनाएं।
विज्ञापन
मोंगिया का दावा, भारत ही जीतेगा वर्ल्डकप, ये रहेंगे जीत के सूत्र
2 of 5
मोंगिया ने कहा कि इस समय टीम इंडिया के कई युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। धोनी की अगुवाई वाली इस टीम में कई मैच जिताऊ खिलाड़ी है। इससे वर्ल्ड कप में टीम को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
मोंगिया का दावा, भारत ही जीतेगा वर्ल्डकप, ये रहेंगे जीत के सूत्र
3 of 5
दूसरा ये वर्ल्ड कप भारत में हैं तो यहां की पिचों पर खेलने का अनुभव भी काम आएगा। बाहरी टीमें वैसे ही इन पिचों पर संघर्ष करती रही हैं। मोंगिया ने कहा कि हाल ही में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है इससे टीम का मनोबल बढ़ा होगा।
मोंगिया का दावा, भारत ही जीतेगा वर्ल्डकप, ये रहेंगे जीत के सूत्र
4 of 5
मोंगिया ने भारत की स्पिन पिचों पर सवाल
उठाने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विदेशी टीम कप्तानों की
घुमावदार स्पिन पिच बनवाने की शिकायत उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि विदेशी
टीम दौरे को हर देश अपने मनमाफिक तेज या स्पिन पिचे बनवाते है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगे बढने के लिए हर देश व क्रिकेट पिच पर खेलने
का हुनर ही सबसे बेहतर खिलाड़ी बनाता है।
मोंगिया का दावा, भारत ही जीतेगा वर्ल्डकप, ये रहेंगे जीत के सूत्र
5 of 5
हिमाचल के धर्मशाला को
विश्व में कांटेदार टक्कर वाला भारत-पाक टी-20 मैच मिलना सौभाग्य की बात
है। क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने कहा कि अपने देश के लिए खेलना सबसे बढ़ी
उपलब्धि होती है। क्रिकेट खेल कैरियर का हर पल इंज्वाय किया है। महानतम
सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरभ गांगूली, वीवीएस लक्ष्मण, विरेद्र
सहवाग व महेंद्र सिंह धोनी जैसे धुरंधर क्रिकेटरों के साथ खेलने का मौका
मिला है।