फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में लटकी टीजीटी की बैचवाइज भर्ती, ये है वजह

Thu, 30 May 2019 10:20 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
हिमाचल में टीजीटी की बैचवाइज आधार पर भरे जाने वाले पदों के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया फिलहाल लटक गई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
प्रारंभिक शिक्षा विभाग में बैचवाइज आधार पर भरे जाने वाले ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) के 329 नए पदों को भरने के लिए अभी डेढ़ माह और इंतजार करना पड़ेगा। चुनाव आचार संहिता के चलते बीते दिनों काउंसलिंग नहीं होने के कारण भर्ती प्रक्रिया लटक गई है। 
विज्ञापन

3 of 9
लाहौल स्पीति और कुल्लू जिले में अभी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होनी है। स्टेट मेरिट बनाने में अभी और समय लगने की संभावना है। ऐसे में जुलाई के दूसरे सप्ताह तक ही परिणाम निकलेगा।

4 of 9
टीजीटी आर्ट्स के 197, टीजीटी नॉन मेडिकल के 92 पद और टीजीटी मेडिकल के 42 पद काउंसलिंग के माध्यम से भरे जाने हैं। टेट क्वालिफाई करने वाले ही भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने फरवरी महीने में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की थी। 
विज्ञापन

5 of 9
 बीते साल नवंबर महीने में हुई कैबिनेट बैठक में टीजीटी के 835 नए पद भरने को मंजूरी दी गई थी। इसी कड़ी में निदेशालय ने 329 पद बैच वाइज भरने की प्रक्रिया शुरू की। शेष पद सीधी भर्ती से भरने के लिए कर्मचारी चयन आयोग को मामला भेजा गया है। 
विज्ञापन

6 of 9
बैच वाइज भर्ती के तहत टीजीटी आर्ट्स में 87 पद, नॉन मेडिकल में 39 पद और मेडिकल में 16 पद सामान्य श्रेणी से भरे जाने हैं। आर्ट्स में ओबीसी कोटे से 48, एससी से 53 और एसटी से 9 पद भरे जाएंगे। नॉन मेडिकल में ओबीसी से 23, एससी से 25, एसटी से 5 और मेडिकल में ओबीसी से 13, एससी से 9 और एसटी से दो पद भरे जाएंगे। 
विज्ञापन

7 of 9
अनुबंध आधार पर होने वाली भर्ती के तहत चयनित होने वाले शिक्षकों को 13900 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। 18 से 45 साल की आयु के लोग भर्ती में शामिल हो सकेंगे। आर्ट्स और मेडिकल में सामान्य वर्ग का साल 2000 का बैच चल रहा है। नॉन मेडिकल में सामान्य वर्ग का 1999 का बैच चल रहा है। 

8 of 9
आर्ट्स में ओबीसी, एससी और एसटी का साल 2003, नॉन मेडिकल में ओबीसी का 2002, एससी का 2005, एसटी का 2007 और मेडिकल में ओबीसी, एससी और एसटी का साल 2005 का बैच चल रहा है।
विज्ञापन

9 of 9
भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जिला स्तर पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई हैं। उच्च शिक्षा के जिला उपनिदेशक कमेटी के संयोजक हैं जबकि साथ लगते स्कूलों से एक प्रिंसिपल और एक हेडमास्टर को कमेटी का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें