नगर निगम चुनाव में इन दिग्गजों ने डाला वोट, सीएम की पत्नी प्रतिभा भी पहुंचीं
Sat, 17 Jun 2017 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
शिमला नगर निगम चुनावों में कई दिग्गज नेता मतदान करने पहुंचे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह भी मतदान करने पहुंची।
प्रतिभा सिंह जब पोलिंथ बूथ पर पहुंचीं तो जाखू वार्ड की कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना धवन उत्साहित हो गईं। अर्चना ने प्रतिभा सिंह को देखते ही गले लगा लिया।
प्रतिभा ने भी अर्चना का हौंसला बढ़ाते हुए कसकर गले गलाया।
नगर निगम शिमला के आयुक्त जीसी नेगी भी परिवार सहित मतदान करने पहुंचे।
शिमला से विधायक सुरेश भारद्वाज भी परिवार सहित मतदान करने पहुंचे।
पर्यटन विकास निगम के वाइस चेयरमैन हरीश जनारथा ने भी परिवार सहित मतदान किया।
नगर निगम शिमला के पूर्व डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने भी मतदान किया।
सीपीएम के वरिष्ठ नेता राकेश सिंघा ने भी मतदान किया।